{"_id":"6ab2755a648c6d618b0354d8","slug":"video-municipal-corporation-sets-to-work-on-removing-infrastructure-within-45-days-2026-09-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: दस साल पहले 400 करोड़ की लागत से बना बीआरटीएस कॉरिडोर, 45 दिन में इन्फ्रास्ट्रक्चर हटाने में लगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: दस साल पहले 400 करोड़ की लागत से बना बीआरटीएस कॉरिडोर, 45 दिन में इन्फ्रास्ट्रक्चर हटाने में लगा नगर निगम
पूरे भारत के 30 शहरों में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट (बीआरटीएस) के तहत लोगों को सुविधा देने के लिए एसी बसों को चलाया गया था। 2016 में अकाली-भाजपा सरकार के समय अमृतसर में जनता का 400 करोड़ खर्च कर 93 बसों को शुरू किया गया था, लेकिन 2017 में कांग्रेस सरकार आने पर 2018 में इसे घाटे का सौदा करार देते बंद कर दिया था। 2019 में लोकसभा चुनाव को देखते और लोगों को आ रही परेशानी के चलते इसे दोबारा शुरू किया गया। हालांकि बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत 1500 लोगों को रोजगार मिला था। लेकिन समय-समय पर सरकारों के बदलने के चलते बसों के पहियों को ब्रेक लगती गई। आम आदमी पार्टी सरकार ने बिना किसी नोटिफिकेशन के इसे बंद कर दिया। इस कारण 1500 कर्मचारी बेरोजगार हो गए, वहीं शहर के हजारों-लाखों लोग जो कम पैसों में सफर करते थे, उनको दोबारा ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ा। वहीं वेरका बाईपास स्थित बीआरटीएस बस टर्मिनल में बसों की सही ढंग से देखभाल न होने के चलते उनकी हालत कंडम हो चुकी है। बता दें कि बीआरटीएस प्रोजेक्ट के तहत 3 बड़े स्टेशन बनाए गए थे, जबकि छोटे-छोटे 10 स्टेशन बने थे। जिनमें से बटाला रोड, लारेंस रोड, बस स्टैंड, छेहर्टा, पुतलीघर के स्टेशनों के हालात यह बन चुके है कि वहां पर न तो टिकट काउंटर पर कोई उपकरण बचा है और न ही दरवाजें। जिसके चलते अब सरकार ने शहर में बीआरटीएस कारिडोर के इन्फ्रास्ट्रक्चर हटाने के लिए नगर निगम को 45 दिन का समय दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।