फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   The Chief Minister interacted with female students at Sarup Rani Government College

Amritsar News: मुख्यमंत्री ने सरूप रानी सरकारी कॉलेज में छात्राओं से रूबरू होकर किया संवाद

Tue, 22 Sep 2026 10:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 22 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The Chief Minister interacted with female students at Sarup Rani Government College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मंगलवार को सरूप रानी सरकारी कॉलेज में छात्राओं से रूबरू हुए। कॉलेज की प्रिंसिपल किरणजीत बल्ल ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया।
मुख्यमंत्री मान ने छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्साह और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों पर भी बात की। उन्होंने विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री की अचानक कॉलेज यात्रा का छात्राओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। छात्राओं ने उनसे मिलकर खुशी जताई और इसे यादगार अवसर बताया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कॉलेज की शैक्षणिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को ध्यान में रखा। उन्होंने कॉलेज में एक सभागार की उचित व्यवस्था का आश्वासन दिया। छात्राओं की सुविधा के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने का भी वादा किया। प्रिंसिपल किरणजीत बल्ल ने मुख्यमंत्री मान को कॉलेज की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो---2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed