फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   BRTS project in Amritsar shut down; 650 crore investment goes to waste

Amritsar News: अमृतसर में बीआरटीएस परियोजना बंद, 650 करोड़ रुपये का निवेश बेकार

Tue, 22 Sep 2026 10:50 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Updated Tue, 22 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
BRTS project in Amritsar shut down; 650 crore investment goes to waste
वेरका में बीआरटीएस बस टर्मिनल में खड़ी बसें हुई कंडम, नई ई-बसें नवंबर 2026 में
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पूरे भारत के 30 शहरों में बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम प्रोजेक्ट (बीआरटीएस) के तहत वातानुकूलित बसें चलाई गई थीं। अकाली-भाजपा सरकार ने 2016 में अमृतसर में 650 करोड़ रुपये खर्च कर 93 बसें शुरू की थीं। कांग्रेस सरकार ने 2018 में इसे घाटे का सौदा बताकर बंद कर दिया था।
लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए इसे दोबारा शुरू किया गया। बीआरटीएस परियोजना से 1500 लोगों को रोजगार मिला था। लेकिन सरकारों के बदलने से बसों का संचालन बाधित होता रहा। आम आदमी पार्टी सरकार ने बिना किसी अधिसूचना के इसे बंद कर दिया। इससे 1500 कर्मचारी बेरोजगार हो गए और हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। वेरका बाईपास स्थित बीआरटीएस बस अड्डे में बसों की हालत कंडम हो चुकी है। उनकी सही ढंग से देखभाल नहीं की गई। सरकार ने नगर निगम को बीआरटीएस कॉरिडोर का बुनियादी ढांचा हटाने के लिए 45 दिन दिए हैं। बटाला रोड, लारेंस रोड जैसे स्टेशनों पर टिकट काउंटर उपकरण या दरवाजे नहीं बचे हैं।
विज्ञापन

विकास सोनी की राय
कांग्रेसी नेता विकास सोनी ने कहा कि 650 करोड़ रुपये पहले ही खर्च हुए। अब इसे खत्म करने में और पैसा खर्च हो रहा है। इस कॉरिडोर का उपयोग यातायात सुधार के लिए किया जा सकता है। ऑटो रिक्शा और दोपहिया वाहनों को इसी लेन में रखना चाहिए। उन्होंने विशेषज्ञ की राय लेने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई ई-बसों की योजना
आप विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर ने बताया कि सरकार ने 2023 में बीआरटीएस प्रोजेक्ट शुरू किया था। लेकिन आमदन से ज्यादा खर्च के कारण इसे बंद करना पड़ा। सरकार लोगों को सुगम सार्वजनिक परिवहन देने के लिए वचनबद्ध है। नवंबर 2026 में 100 नई ई-बसें शुरू की जाएंगी। पहले चरण में 10 बसें चलेंगी और दो चार्जिंग स्टेशन तैयार हैं।





- फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed