{"_id":"6a8fe21d7d3d53c9d9072c33","slug":"video-joint-employees-union-strike-in-punjab-government-operations-affected-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में साझा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल, सरकारी कामकाज प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में साझा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल, सरकारी कामकाज प्रभावित
साझा कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर बुधवार को पंजाब भर में सरकारी कर्मचारियों ने हड़ताल की। इसके चलते कई सरकारी विभागों का कामकाज प्रभावित रहा। सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं, जबकि मरीजों की सुविधा के लिए केवल आपातकालीन सेवाएं जारी रखी गईं।
अमृतसर के सिविल अस्पताल में तालमेल कमेटी पैरामेडिकल एवं स्वास्थ्य कर्मचारी पंजाब की जिला यूनियन ने पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, क्लास फोर कर्मचारियों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगें पूरी करने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित रूप से पूरी तनख्वाह नहीं मिल रही है। वहीं, लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ता (डीए) भी जारी नहीं किया गया। कर्मचारी नेताओं ने 18 प्रतिशत लंबित डीए जारी करने, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने और नए भर्ती कर्मचारियों को पूरी तनख्वाह व बनते भत्ते देने की मांग की।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार के साथ कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन आश्वासनों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो राज्य स्तर पर होने वाले अगले संघर्ष में कर्मचारी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।