Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
SGPC begins *Akhand Path* for the release of imprisoned Sikhs; *Bhog* ceremony to be held on August 29.
{"_id":"6a8fd0eb4fffb91a520d1dd3","slug":"video-sgpc-begins-akhand-path-for-the-release-of-imprisoned-sikhs-bhog-ceremony-to-be-held-on-august-29-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया अखंड पाठ, 29 अगस्त को पड़ेगा भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदी सिखों की रिहाई के लिए एसजीपीसी ने शुरू किया अखंड पाठ, 29 अगस्त को पड़ेगा भोग
लंबे समय से जेलों में बंद बंदी सिखों की रिहाई की मांग को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंड पाठ साहिब शुरू करवाया गया। अखंड पाठ का भोग 29 अगस्त को डाला जाएगा। इसके बाद खालसा पंथ की ओर से दीवान सजाए जाएंगे।
इस मौके पर एसजीपीसी सदस्य अजीब सिंह अभ्यासी ने कहा कि कई बंदी सिख अपनी सजा पूरी कर चुके हैं, इसके बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि गंभीर अपराधों के आरोपियों को समय-समय पर पैरोल मिल जाती है, लेकिन बंदी सिखों को अपनी बुजुर्ग और बीमार माताओं से मिलने के लिए भी पैरोल नहीं दी जाती। उन्होंने जगतार सिंह हवारा की बुजुर्ग माता का भी हवाला दिया।
अभ्यासी ने कहा कि कमेटी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के नेतृत्व में पहले भी रोष मार्च, धरने और सरकार तक आवाज पहुंचाने के प्रयास किए गए हैं। उन्होंने इसे सिखों की जायज और कानूनी मांग बताते हुए धार्मिक, राजनीतिक दलों और सिख संगठनों से श्री अकाल तख्त साहिब की छत्रछाया में एकजुट होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पूरी कौम एकजुट होकर आवाज बुलंद करेगी तो केंद्र सरकार तक यह मांग मजबूती से पहुंचेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।