Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Merger of both factions of the Sikh Students Federation; Major Singh Khalsa becomes Chief Organizer.
{"_id":"6a8fe2092564bf4fb809897a","slug":"video-merger-of-both-factions-of-the-sikh-students-federation-major-singh-khalsa-becomes-chief-organizer-2026-08-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के दोनों धड़ों का विलय, मेजर सिंह खालसा बने चीफ ऑर्गनाइजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के दोनों धड़ों का विलय, मेजर सिंह खालसा बने चीफ ऑर्गनाइजर
सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) और ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के विलय से पंथक और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के संरक्षक मेजर सिंह खालसा ने अपने साथियों समेत सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन (मेहता) में शामिल होने की घोषणा की। फेडरेशन की वरिष्ठ लीडरशिप ने उनका स्वागत किया।
इस मौके पर फेडरेशन (मेहता) के संरक्षक भाई राजिंदर सिंह मेहता और अमरजीत सिंह चावला भी मौजूद रहे। फेडरेशन के अध्यक्ष अमरबीर सिंह ढोट ने मेजर सिंह खालसा को संगठन का चीफ ऑर्गनाइजर नियुक्त किया। मेजर सिंह खालसा इससे पहले भी फेडरेशन (मेहता) में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।
राजिंदर सिंह मेहता और अमरजीत सिंह चावला ने कहा कि मौजूदा समय में पंथ और कौम के सामने कई वैचारिक व सैद्धांतिक चुनौतियां हैं। ऐसे में युवाओं को एक साझा और मजबूत मंच पर एकजुट करना जरूरी है।
अध्यक्ष अमरबीर सिंह ढोट और महासचिव लखबीर सिंह सेखों ने कहा कि मेजर सिंह खालसा और उनके साथियों के जुड़ने से संगठन को नई ताकत मिली है। आने वाले समय में पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों में फेडरेशन का विस्तार किया जाएगा।
मेजर सिंह खालसा ने कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे और युवाओं को एकजुट कर संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।