{"_id":"6ac7c542ec251ab3a1097d38","slug":"video-four-accused-including-pappalpreet-and-kalsi-produced-in-court-2026-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"अजनाला मामला: पप्पलप्रीत और कलसी समेत चार आरोपी कोर्ट में पेश, 313 के तहत बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजनाला मामला: पप्पलप्रीत और कलसी समेत चार आरोपी कोर्ट में पेश, 313 के तहत बयान दर्ज
अजनाला थाने से संबंधित एफआईआर नंबर 39/2023 मामले में वीरवार को अदालत में सुनवाई हुई। मामले में पप्पलप्रीत सिंह, सरबजीत सिंह कलसी, वरिंदर सिंह फौजी और मनप्रीत सिंह को अदालत में शारीरिक रूप से पेश किया गया। वहीं, चार अन्य आरोपियों की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई।
सुनवाई के दौरान आरोपियों के बयान दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 313 के तहत दर्ज किए गए। बचाव पक्ष के अधिवक्ता रितू राज सिंह संधू और करमवीर सिंह पन्नू ने बताया कि उनके मुवक्किलों ने खुद को निर्दोष बताया है। बचाव पक्ष के अनुसार, घटना के दिन आरोपी मौके पर मौजूद नहीं थे और उन्होंने किसी को उकसाया भी नहीं था।
अधिवक्ता करमवीर सिंह पन्नू ने बताया कि बचाव पक्ष की ओर से लिखित डिफेंस एविडेंस और मुख्य दलीलें अदालत में जमा कर दी गई हैं। अब बचाव पक्ष की ओर से साक्ष्य और दलीलें पेश की जाएंगी। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 अक्तूबर की तारीख तय की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।