{"_id":"6ac77a2de12e21d4080fe446","slug":"60-year-old-man-dies-after-being-hit-by-a-train-amritsar-news-c-75-1-spkl1048-101386-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Thu, 08 Oct 2026 04:40 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Updated Thu, 08 Oct 2026 04:40 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तरनतारन। तरनतारन जिले में टक्कर साहब के पास रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, पट्टी जा रही ट्रेन की चपेट में आने से हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने रेलवे लाइन के पास शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। जीआरपी के एएसआई गुरजीत सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। 72 घंटे तक शव की शिनाख्त के प्रयास किए जाएंगे। जीआरपी आसपास के गांवों और थानों में लापता लोगों के आधार पर मृतक की पहचान की कोशिश कर रही है।