{"_id":"6a3945229f59385aff02d2e6","slug":"video-court-grants-relief-to-bikram-majithia-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: बिक्रम मजीठिया को अदालत से राहत, अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर: बिक्रम मजीठिया को अदालत से राहत, अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ी
शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को एफआईआर नंबर 91 मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमृतसर की अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत की अवधि बढ़ाते हुए मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई तक स्थगित कर दी है। इस दौरान कोर्ट दोनों पक्षों की दलीलों पर विस्तार से सुनवाई करेगी।
सुनवाई के बाद मजीठिया के वकील प्रदीप सैनी ने बताया कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार बिक्रम मजीठिया 20 जून को थाना मजीठा में जांच में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अदालत में पेश स्टेटस रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि मजीठिया ने जांच में पूरा सहयोग नहीं किया। इसी के चलते कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई निर्धारित की है।
वकील ने आरोप लगाया कि जब मजीठिया जांच के लिए थाना मजीठा पहुंचे तो उनके साथ गए अधिवक्ताओं को करीब साढ़े तीन घंटे तक थाने के बाहर इंतजार करवाया गया। इसके बाद भी पूछताछ के दौरान उन्हें अपने मुवक्किल के साथ रहने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देने के बावजूद पुलिस ने वकीलों को अंदर नहीं जाने दिया।
प्रदीप सैनी ने घोषणा की कि इस मामले में एसआईटी के सदस्यों और संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अवमानना याचिका (कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट) दायर की जाएगी। वहीं, अधिवक्ता बिक्रमजीत सिंह बाठ ने कहा कि अदालत द्वारा अग्रिम जमानत बढ़ाई जाना मजीठिया के लिए बड़ी राहत है और उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।