Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Congress displays its strength at 'Save the Constitution' rally, launches attack on governments
{"_id":"6b0835f6b64c2b702f0a2a1c","slug":"video-congress-displays-its-strength-at-save-the-constitution-rally-launches-attack-on-governments-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकारों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, सरकारों पर हमला
अमृतसर के हलका वेस्ट में आयोजित संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा। रैली में कांग्रेस के सह-प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर, पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान सुखविंदर सिंह बंडाला और विधायक प्रताप सिंह बाजवा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
रैली को संबोधित करते हुए विधायक प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन में आज कांग्रेस को संविधान बचाने के लिए खड़ा होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष कर रही है।
कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से संविधान की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया।
हालांकि, रैली में पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस प्रधान पद्मश्री प्रगट सिंह और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट शामिल नहीं हो सके। वहीं, जिलाध्यक्ष सौरभ मदान मिट्ठू ने पार्टी में गुटबाजी की बात को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। पार्टी का एकमात्र लक्ष्य वर्ष 2027 में पंजाब में सरकार बनाना है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका, जोगिंदर पाल, हरमिंदर गिल, सुनील दत्ती और संजीव अरोड़ा सहित अन्य नेता मौजूद रहे। बाबा बकाला साहिब, तरनतारन, पट्टी, गुरदासपुर और पठानकोट के पूर्व विधायक भी अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।