फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News NSUI unique protest students demanded rights and employment from government by begging

Umaria News: NSUI का अनोखा प्रदर्शन, 'भीख' मांगकर सरकार से मांगे छात्र अधिकार और रोजगार

Wed, 12 Mar 2025 06:52 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Wed, 12 Mar 2025 06:52 PM IST
Umaria News NSUI unique protest students demanded rights and employment from government by begging

मध्यप्रदेश में छात्रों और युवाओं ने एक अनोखे और प्रतीकात्मक तरीके से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस विरोध का मुख्य कारण केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का हालिया विवादित बयान था, जिसमें उन्होंने जनता द्वारा सौंपे गए मांग पत्र को ‘भीख’ कहकर संबोधित किया था। इस बयान से आक्रोशित एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने सरकार से अपने हक की मांग करने के लिए भीख मांगने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि प्रदेश में छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिल रही, जिससे हजारों विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए यह बड़ी समस्या बन गई है। इसके अलावा, सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया ठप पड़ी है, जिससे प्रदेश के बेरोजगार युवा अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पिछले कई वर्षों से विभिन्न विभागों में भर्तियां रुकी हुई हैं, जिससे शिक्षित युवाओं को नौकरी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: लाडली बहनों को केंद्र की तीन योजनाओं से जोड़ेंगे, वर्तमान के साथ भविष्य भी सुरक्षित

कॉलेजों की दयनीय स्थिति पर नाराजगी
प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने जिले के प्रमुख महाविद्यालयों की बदहाल स्थिति को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि रणविजय प्रताप सिंह महाविद्यालय को हाल ही में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा दिया गया है, लेकिन अब भी यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

कॉलेज परिसर का निर्माण अधूरा है। शिक्षकों और स्टाफ की भारी कमी है। जरूरी पाठ्यक्रम उपलब्ध नहीं हैं, जिससे छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई हो रही है। छात्रों ने इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने की मांग की और कहा कि यदि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो उनका भविष्य अंधकारमय हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: मोहन सरकार का 4.21 लाख करोड़ का सबसे बड़ा बजट, CM बोले- न एक रुपये का टैक्स, न योजना में कटौती

बस सेवा की मांग
उमरिया जिले के छात्रों ने परिवहन सुविधा की समस्या को भी उठाया। उन्होंने बताया कि जिले के आदर्श महाविद्यालय सहित अन्य उच्च शिक्षण संस्थान 5-7 किलोमीटर दूर स्थित हैं। ऐसे में छात्रों को कॉलेज जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी समस्या है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नियमित बस सेवा शुरू करने की मांग की, ताकि छात्रों को कॉलेज पहुंचने में असुविधा न हो और उनकी पढ़ाई बाधित न हो।

युवाओं की चेतावनी: आंदोलन होगा तेज
छात्रों और युवाओं ने सरकार को चेतावनी दी कि वे कोई दया या दान नहीं मांग रहे, बल्कि अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर रहे हैं। यदि सरकार जल्द ही उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत तिवारी, नौरोजाबाद कॉलेज अध्यक्ष आकाश द्विवेदी, अध्यक्ष प्रतिज्ञा सोनी, ओम तिवारी, महासचिव तनवीर खान, अमित जोगी, प्रदीप सिंह, मुस्कान खान, जय यादव, अरुण मेघा बर्मन, विकास अनुराग चतुर्वेदी, सोमदत्त सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और युवा कार्यकर्ता शामिल रहे। अब देखना यह होगा कि सरकार इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन को कितनी गंभीरता से लेती है और युवाओं की मांगों पर क्या कदम उठाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO : एडीए में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, गेट बंद कर दफ्तर पर किया कब्जा...वीडियो हुआ वायरल

12 Mar 2025

VIDEO : केएनएच के भवन से टूटकर नीचे गिरीं टाइलें, बाल-बाल बचे मरीज व तीमारदार

12 Mar 2025

VIDEO : गुरुग्राम नगर निगम की मेयर राजरानी मल्होत्रा का स्वागत करते लोग

12 Mar 2025

VIDEO : रोहतक में भाजपा ने दी कांग्रेस को मात, 45 हजार 171 हजार से जीते रामअवतार वाल्मीकि

12 Mar 2025

VIDEO : भगवान रघुनाथ की नगरी कुल्लू में छोटी होली पर खूब उड़ा गुलाल

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : स्कूल में आयोजित वार्षिक प्रदर्शनी में मॉडल की जानकारी देते छात्र

12 Mar 2025

VIDEO : गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के मतगणना के बाद जीते हुए प्रत्याशियों के समर्थकों का जश्न

12 Mar 2025
विज्ञापन

VIDEO : पंचकूला में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत

12 Mar 2025

VIDEO : 33 हजार की लाइन की चपेट में आने से मजदूर झुलसा

12 Mar 2025

VIDEO : हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन भी हंगामा, कांग्रेस ने किया वाॅकआउट

12 Mar 2025

VIDEO : Amethi: कार ने पीएसी जवान को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत, सुल्तानपुर ड्यूटी पर जा रहा था जवान

12 Mar 2025

VIDEO : लुधियाना की गुरु अंगद देव वेटरिनरी यूनिवर्सिटी में फिश मेले का आयोजन

12 Mar 2025

VIDEO : क्षेत्रीय तिब्बती महिला संघ ने पांवटा साहिब में निकाली विरोध रैली

12 Mar 2025

VIDEO : क्रेशर मालिक कर रहे मनमानी, टिपर यूनियन ने डीसी कुल्लू को साैंपा शिकायत पत्र

12 Mar 2025

VIDEO : UP: होली पर योगी सरकार ने वितरित किए मुफ्त गैस सिलेंडर

12 Mar 2025

VIDEO : धर्मशाला में विरोध रैली के जरिये उठाई तिब्बत की आजादी की उठाई मांग

12 Mar 2025

Damoh News: महगवाकला गांव में पोषण आहार वितरक पर हमला, वाहन में तोड़फोड़, दो पर मामला दर्ज

12 Mar 2025

VIDEO : आईएसबीटी पर भीषण आग, तीन ऑटो और चार कारें जल गईं...

12 Mar 2025

VIDEO : काशी में शुरू हुआ होली का उत्सव, दशाश्वमेध घाट पर जमकर खेली जा रही होली

12 Mar 2025

VIDEO : हमीरपुर में जमीन विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पर की फायरिंग, एक घायल…पुलिस के पहुंचते ही हमलावर फरार

12 Mar 2025

VIDEO : Meerut: शहर काजी पर घमासान, शफीकुर्रहमान ने भी बंधवाई पगड़ी, नायब शहर काजी ने बताया तमाशा

12 Mar 2025

VIDEO : करनाल नगर निगम चुनाव, मेयर प्रत्याशी यश गोयल ने गड़बड़ी का लगाया आरोप

12 Mar 2025

VIDEO : नारनौल में अटेली नगर पालिका के बने संजय गोयल चेयरमैन, 12 वार्ड का भी आया परिणाम

VIDEO : Saharanpur: चिलकाना के किसान की दिल्ल के अस्पताल में मौत, जमीन के विवाद में खुद को लगा ली थी आग

12 Mar 2025

VIDEO : हिसार में बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी... गाने पर झूमी महिलाएं

12 Mar 2025

VIDEO : महेंद्रगढ़ में कनीनावासियों ने डॉ. रिंपी कुमारी के हाथ में सौंपी चौधर, 566 मतों से रही विजेता

VIDEO : फतेहाबाद के टोहाना में कार में आग लगने से लाखों का नुकसान

12 Mar 2025

VIDEO : अंबाला शहर की नवनियुक्त मेयर बनीं शैलजा सचदेवा, समर्थकों में खुशी की लहर

12 Mar 2025

Shahdol News:  रीवा होटल के सामने दो गुटों में जमकर मारपीट, जमकर चले लात घूसे

12 Mar 2025

VIDEO : नागपुर के डॉक्टर से जानें- चिता भस्म के फायदे

12 Mar 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed