{"_id":"6af7387c348200436e008cb6","slug":"collision-between-a-motorcycle-and-an-activa-in-nemawar-man-falls-100-feet-down-the-riverbank-and-dies-dewas-news-c-1-1-noi1389-4932338-2026-11-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवास: नेमावर में बाइक-एक्टिवा की भिड़ंत, पुल पर खड़ा युवक धक्का लगने से 100 फीट नीचे गिरा; मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: देवास ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2026 10:49 PM IST
Link Copied
देवास जिले के नेमावर में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नर्मदा ब्रिज पर बाइक और एक्टिवा के बीच हुई भिड़ंत के दौरान पुल पर खड़ा एक युवक असंतुलित होकर करीब 100 फीट नीचे घाट पर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल नेमावर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान हरदा जिले के बड़नगर निवासी पूनम पिता गेंदालाल कड़ोले (30) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार पूनम अपनी भाभी रमा बाई और भतीजे सिद्धार्थ के साथ बाइक से इंदौर से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उन्हें राजौर निवासी परिचित काजल के निधन की सूचना मिली। इसके बाद वे नेमावर स्थित नर्मदा ब्रिज के पास रुक गए। यहां अंतिम संस्कार स्थल देखने के लिए पूनम पुल पर खड़ा हो गया था।
बाइक और एक्टिवा की टक्कर से बिगड़ा संतुलन
बताया जा रहा है कि पूनम पुल पर खड़े होकर नीचे घाट की ओर अंतिम संस्कार स्थल देख रहा था। इसी दौरान पुल से गुजर रही बाइक और एक्टिवा के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इसी दौरान पूनम को धक्का लगा और वह पुल से नीचे करीब 100 फीट गहरे घाट पर जा गिरा। अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद लोग घबरा गए। दोनों वाहनों पर सवार लोगों को भी चोटें आईं। हादसे के बाद घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
बड़नगर निवासी कमल परवलिया ने बताया कि बुआ की लड़की के निधन के चलते वे अंतिम संस्कार में शामिल होने नेमावर आए थे। पूनम भी उनके साथ था। वह नर्मदा ब्रिज पर खड़े होकर नीचे अंतिम संस्कार स्थल देख रहा था। इसी दौरान बाइक और एक्टिवा की भिड़ंत हुई और पूनम नीचे घाट पर जा गिरा।
अस्पताल में मृत घोषित
सूचना मिलने पर नेमावर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पूनम को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए खातेगांव अस्पताल भेजा गया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर मनीष के अनुसार युवक को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। जांच में उसकी धड़कन और सांसें नहीं चल रही थीं। आंखों में प्यूपिलरी रिफ्लेक्स भी नहीं मिला। मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी। फिलहाल नेमावर पुलिस हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।