ड्राइवरी करने वाले युवक ने दो दिन पहले इंदौर की युवती के साथ मंदिर में शादी की थी। लेकिन गुरुवार को दुल्हन भागने की फिराक में थी, तभी परिवार को शंका हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस दुल्हन और उसकी दो रिश्तेदार महिलाओं से पूछताछ कर रही है। युवक ने आरोप लगाया था कि दुल्हन के परिवार ने शादी के नाम पर 1.91 लाख रुपए लिए हैं।
मामला घट्टिया थाना क्षेत्र के ग्राम बिछड़ौद से सामने आया है। यहां रहने वाला संजय बैरागी (35) ड्राइवरी करता है। उसकी काफी समय से शादी नहीं हो पा रही थी। तभी उसके मौसा ने इंदौर की लड़की से रिश्ता करने की बात कही। संजय परिवार के साथ बड़वाह पहुंचा और लड़की भावना मराठे को पसंद किया। रिश्ता तय होने के बाद 16 जून को भावना तीन लोगों के साथ बिछड़ौद पहुंची। उससे पहले संजय से 11 हजार रुपए किराए की गाड़ी से आने की बात कहकर मांगे। संजय ने ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया। फिर बिछड़ौद आने पर मंदिर में शादी रचाई गई। इस दौरान भावना का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने पर 1.80 लाख रुपए भी संजय के परिवार ने दिए। लेकिन दो दिन बाद भावना ने घर से भागने की योजना बनाई और किसी को कॉल कर बताया कि उसका यहां दम घुट रहा है। गुरुवार शाम को भावना को लेने दो महिला पहुंच गईं, लेकिन संजय और उसके परिवार को शंका हुई तो भावना के साथ उसे लेने आई दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया। महिलाओं ने संजय के परिवार को इंदौर विधायक का रिश्तेदार होना बताकर धमकाया, लेकिन संजय ने पुलिस को बुला ली। पुलिस सभी को थाने लेकर आई गई। जहां इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ें- श्री गेबी हनुमान मंदिर के बाहर मिली हड्डियों के मामले का खुलासा, पुलिस ने बताया किसने की ये हरकत
हो गई FIR
थाना प्रभारी करण खोवाल ने बताया कि भावना मराठे, विष्णुदास (मौसा) निवासी बीबी खेड़ी, सांवेर, सुधा पांडे और सोनू रायकवार निवासी मरीमाता, इंदौर एक लुटेरी दुल्हन गैंग का हिस्सा हैं। हमने चारों के खिलाफ धारा 318(4), 316(2), और 61 (2) के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान गैंग के एक सरगना का भी नाम सामने आया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
ये भी पढ़ें- होटल मैनेजर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, होने वाली थी शादी, जांच में जुटी पुलिस
दुल्हन ने पति से बनाई दूरी
संजय के परिजनों का कहना था कि शादी के बाद दुल्हन भावना ने संजय से दूरी बना ली थी। उसका कहना था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है। दूसरे दिन भी उसने बहाना बनाया, जिसके चलते उस पर शंका हुई, उसे मोबाइल पर बात करते सुना तो मामला गड़बड़ होना सामने आने पर नजर रखी गई। दूसरे दिन ही इंदौर से दो महिलाएं उसे लेने आ गईं।

शादी के समय की तस्वीरें
शादी के समय की तस्वीरें