Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP: Industries Creating More Jobs to Get Higher Incentives; Cabinet May Approve Employment-Focused Policy

एमपी:रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव

Wed, 18 Nov 2026 07:57 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: Anand Pawar Updated Wed, 18 Nov 2026 07:57 AM IST
सार

मध्यप्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश के साथ रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहन का आधार बनाने की तैयारी में है। गांधी सागर में बुधवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में इंप्लॉयमेंट फोकस नीति, विमानन नीति में संशोधन, औद्योगिक क्लस्टर और उज्जैन के चिड़ियाघर सहित कई अहम प्रस्तावों पर फैसला हो सकता है।

 

विज्ञापन
MP: Industries Creating More Jobs to Get Higher Incentives; Cabinet May Approve Employment-Focused Policy
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश सरकार अब औद्योगिक निवेश के साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने पर भी जोर देने जा रही है। इसके लिए औद्योगिक नीति में बदलाव की तैयारी है। नई व्यवस्था में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने वाले उद्योगों को केवल निवेश की राशि के आधार पर प्रोत्साहन नहीं मिलेगा, बल्कि उनके जरिए पैदा होने वाले रोजगार को भी महत्व दिया जाएगा। यानी कोई उद्योग जितने अधिक लोगों को नौकरी देगा, उसे उतना अधिक सरकारी प्रोत्साहन मिल सकेगा। बुधवार को मंदसौर के गांधी सागर में होने वाली कैबिनेट बैठक में इंप्लॉयमेंट फोकस नीति सहित उद्योग और ऊर्जा क्षेत्र के कई प्रस्तावों पर चर्चा कर मंजूरी दी जा सकती है। प्रस्ताव के मुताबिक, निवेश संवर्धन पर मंत्रि-परिषद समिति (सीसीआईपी) के तहत मिलने वाली सब्सिडी और दूसरी रियायतों को रोजगार सृजन से जोड़ने की तैयारी है। इससे बड़े निवेश के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने वाले उद्योगों को अधिक लाभ मिल सकेगा। इसके अलावा मालवा क्षेत्र में एक हजार सोलर एनर्जी बैटरी स्टोरेज स्थापित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा होने की संभावना है।
विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में विमानन नीति में आठ नए संशोधनों पर भी विचार किया जाएगा। इनमें ऊर्जा विभाग की ओर से एयरपोर्ट निर्माण के लिए सब्सिडी देने का प्रावधान शामिल है। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग को हाईवे और प्रमुख सड़कों के किनारे हवाई पट्टियां व हेलीपेड विकसित करने की जिम्मेदारी देने संबंधी प्रस्ताव भी रखा जाएगा। वहीं, करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन में प्रस्तावित चिड़ियाघर के निर्माण को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: हाईकोर्ट की ऑनलाइन सुनवाई में अमर्यादित आचरण, टीएनसीपी के संयुक्त संचालक अमित गजभिये निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में केमिकल, दूसरे स्थान पर फार्मा पार्क
कैबिनेट में उज्जैन जिले के कोरलासी में केमिकल पार्क विकसित करने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसे पीएम मित्रा पार्क की तर्ज पर तैयार करने की योजना है। इसके साथ ही प्रदेश में एक स्थान पर फार्मा पार्क बनाने का प्रस्ताव भी आएगा। इन पार्कों के जरिए एक ही सेक्टर से जुड़े उद्योगों को साझा सुविधाएं और बेहतर औद्योगिक माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- भोपाल: फर्जी एफडी से जमानत देने वाले को कारावास, पांच हजार रुपये जुर्माना, एक आरोपी फरार


तीन जिलों में नए औद्योगिक क्लस्टर
मंदसौर, नीमच और रतलाम में औद्योगिक क्लस्टर विकसित करने की योजना है। इन प्रस्तावों के जरिए स्थानीय संसाधनों और क्षेत्र की औद्योगिक संभावनाओं को निवेश से जोड़ने की कोशिश होगी। वहीं, छिंदवाड़ा के एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) को सामान्य औद्योगिक क्षेत्र में बदलने का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। इससे निवेशकों के लिए कारोबारी गतिविधियों का दायरा बढ़ सकेगा। सरकार का मानना है कि एसईजेड की मौजूदा शर्तों के कारण यहां निवेश की संभावनाएं सीमित हैं। 

ये भी पढ़ें- एमपी: कौन हैं IPS तरुण नायक, जिन्हें DGP ने बनाया प्रवक्ता? 2009 बैच के अधिकारी, गैलेंट्री मेडल से भी सम्मानित

फूड पार्क में फिशरीज उद्योग भी होंगे शामिल
औद्योगिक प्रोत्साहन के दायरे में फूड पार्क की श्रेणी बढ़ाने की तैयारी है। इसमें फिशरीज इंडस्ट्री को शामिल करने का प्रस्ताव है। इससे मछली पालन के साथ प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और वैल्यू एडिशन से जुड़े उद्योगों को भी प्रोत्साहन मिल सकेगा।

80 फीसदी क्षेत्र में खनिज खोज का डाटा तैयार होगा
खनिज साधन विभाग की एक्सप्लोरेशन पॉलिसी को भी कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। इसके तहत प्रदेश के लगभग 80 प्रतिशत क्षेत्र में खनिजों की खोज और उनकी उपलब्धता से संबंधित विस्तृत डाटा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे खनिज आधारित उद्योगों में निवेश की संभावनाएं तलाशने और भविष्य की खनन योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed