{"_id":"6afd0fb1fafc21762f08793b","slug":"mp-warehousing-corporation-chairman-loses-temper-at-toll-plaza-asks-staff-do-you-know-who-i-am-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?
Wed, 18 Nov 2026 08:08 AM IST
Anand Pawar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Anand Pawar
Updated Wed, 18 Nov 2026 08:08 AM IST
सार
रीवा के जोगनई टोल प्लाजा पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागाइच और टोल कर्मचारियों के बीच हुई बहस का एक महीने पुराना वीडियो वायरल हो गया है। नागाइच ने कर्मचारियों पर अभद्र व्यवहार और जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
एमपी वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागाइच
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष संजय नागाइच एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। रीवा जिले के जोगनई टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों के साथ उनकी तीखी बहस का एक महीने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नागाइच टोल कर्मचारी से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या वह जानता है कि वे कौन हैं? कर्मचारी के इनकार करने पर वे उसका नाम पूछते हैं। कर्मचारी अपना नाम राहुल बताता है। यह घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात की बताई जा रही है। उस समय नागाइच दौरे से लौट रहे थे। रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले टोल प्लाजा पर कर्मचारियों ने उनकी गाड़ी को रोक दिया था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
ये भी पढ़ें- एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव
नागाइच ने इस मामले में टोल प्लाजा के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष के होने की जानकारी देने के बावजूद काफी देर तक बैरियर नहीं खोला गया। टोल कर्मचारी राहुल पर उन्होंने जातिसूचक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, नागाइच ने टोल प्लाजा के प्रभारी धीरेन्द्र सिंह को फोन कराया तो उन्होंने भी ऊंची आवाज में बात की। इसके बाद नागाइच ने दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अब घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर चर्चा में आ गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- गांधीसागर में डेस्टिनेशन कैबिनेट: 11,474 करोड़ की परियोजना से पीक ऑवर्स में मिलेगी 1920 मेगावाट बिजली