{"_id":"672e3956c659a3fc900b70e5","slug":"shajapur-mein-tej-raftar-kar-ne-machaya-kohram-shajapur-news-c-1-1-noi1355-2297068-2024-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: तेज रफ्तार कार ने वाहन और राहगीरों को मारी टक्कर, लोगों ने पीछा किया पर चालक हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: तेज रफ्तार कार ने वाहन और राहगीरों को मारी टक्कर, लोगों ने पीछा किया पर चालक हुआ फरार
शाजापुर शहर में शुक्रवार रात को बड़ा हादसा टला गया। दरअसल एक तेज रफ्तार कार नगर के मुख्य मार्गों पर खड़े वाहन और राहगीरों को टक्कर मार कर गुजरी। गनीमत रही कि टक्कर से कोई गंभीर घायल नहीं हुआ। कार द्वारा वाहन और लोगों को टक्कर मारने से कोहराम की स्थिति बन गई। कई लोगों ने कार का पीछा भी किया, किंतु कार चालक कार को तेजी से भगा ले गया। मामले की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
जानकारी अनुसार कार शहर के बादशाही पुल से होकर मीरकला बाजार, आजाद चाैक, कसेरा बाजार और गिरवर क्षेत्र से होकर तेज रफ्तार में गुजरी। इस दाैरान चालक ने कई वाहन और लोगों को टक्कर मारी। इसमें एक युवक अनुराग को मामूली चोट आई। मीरकला बाजार में दो युवतियां भी गिर गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें कार तंग मार्गों से तेज रफ्तार में गुजरती दिख रही है। साथ ही कार द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मारने से उसके पास खड़ी युवतियां भी गिरते हुए दिखाई दे रही है।
पीछा किया पर रोक नहीं पाए
तेज रफ्तार कार का लोगों ने पीछा किया, किंतु कार चालक तेज रफ्तार से कार को भगा ले गया। घटनाक्रम रात करीब सात बजे का था। कार की रफ्तार और उसका पीछा करते लोगों को देख नगर के मुख्य मार्गों पर खड़े लोग दहशत में आ गए।हालांकि काफी कवायद के बाद भी कार के बारे में कोई सुराग नही लगा। यह भी पता नही चल सका की चालक कार को तेज रफ्तार से भगा ले गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।