फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Satna Police Solve Blind Murder Case: Dispute Over Interest Money Led to the Crime, Three Accused Arrested

सतना: पुलिस ने अंधे हत्याकांड का किया खुलासा, ब्याज के पैसों को लेकर हुआ था विवाद; तीनों आरोपी हुए गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2026 08:48 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: सतना ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 08:48 PM IST
Satna Police Solve Blind Murder Case: Dispute Over Interest Money Led to the Crime, Three Accused Arrested

सतना पुलिस ने एक अंधी हत्या का खुलासा किया है। बीते दिनों सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत पशुपतिनाथ मंदिर के पास घर में एक वृद्ध की हत्या हुई थी। पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए इस अंधे हत्याकांड में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

15 दिन पूर्व वृद्ध की घर में मिली लाश
शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में 15 दिन पूर्व, 18 सितंबर 2026 को उस वक्त सनसनी फैल गई थी, जब पशुपतिनाथ मंदिर के पास रहने वाले करीब 65 वर्षीय वृद्ध रमाशंकर गर्ग की उनके ही घर के अंदर धारदार व नुकीले हथियारों से हत्या कर दी गई थी। मृतक अपने घर में अकेले रहते थे और घटना के समय घर से बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। अंधी हत्या होने की वजह से घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी, लेकिन कहते हैं कि अपराधी कितना भी शातिर हो, कानून के शिकंजे से बच नहीं सकता। हुआ भी यही। पुलिस ने दो सप्ताह के भीतर अंधी हत्या का खुलासा कर दिया।

30 हजार के कर्ज और 10% ब्याज का था विवाद
सीएसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि सघन जांच और मनोवैज्ञानिक तरीके से की गई पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी अंकित रैकवार ने दो साल पहले मृतक रमाशंकर गर्ग से 30 हजार रुपये 10 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज पर लिए थे। इसके एवज में उसने अपना हस्ताक्षर किया हुआ ब्लैंक चेक दिया था।

इस दौरान ब्याज और मूलधन समय पर न चुकाए जाने पर मृतक रमाशंकर गर्ग ने उस ब्लैंक चेक के आधार पर कोर्ट में केस लगा दिया, जिससे आरोपी परेशान था। इसी रंजिश के चलते 14 और 15 सितंबर की दरमियानी रात को तीनों आरोपियों सचिन रैकवार, नीरज रैकवार और अंकित रैकवार ने योजनाबद्ध तरीके से पशुपतिनाथ मंदिर के पास स्थित रमाशंकर गर्ग के घर जाकर पैसों के हिसाब-किताब को लेकर विवाद किया।

ये भी पढ़ें- इंदौर: सड़क के गड्ढे से हिला टैंकर, ढक्कन के पास से छलका केमिकल; कई वाहन चालकों को हुई परेशानी

विवाद बढ़ने पर आरोपी सचिन रैकवार ने लोटे से रमाशंकर गर्ग के सिर पर वार किया, जिससे वे गिर गए। इसके बाद अन्य आरोपियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उनकी निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक कुल्हाड़ी, एक चाकू और एक लोटा बरामद कर लिया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मोगा में किसान ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

हमीरपुर: यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में शांता कुमार से मिल से राजपूत कल्याण सभा के पदाधिकारी

फरीदाबाद में श्री अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा की तैयारियों पर बैठक संपन्न

03 Oct 2026

विट्ठल हाउस से मार्च: आइसा की अगुवाई में निकला विरोध मार्च, नेहा बोरा और कपिल सिब्बल संभाल रहे नेतृत्व

03 Oct 2026

वीडियो: चंबा में पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में मांगों पर किया मंथन

03 Oct 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: 80 खिलाड़ियों ने दिया ड्रैगन बोट टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल

03 Oct 2026

हांसी में तंग गलियों से अब उठेगा कचरा, 25 रेहड़ी-रिक्शा शुरू; जीपीएस नहीं, फोटो से होगी निगरानी

03 Oct 2026
विज्ञापन

टोहाना: कुलां में लखीमपुर खीरी शहीद दिवस पर मोदी और टेनी का पुतला फूंका, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

03 Oct 2026

ऊना: देशराज गौतम ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

03 Oct 2026

वीडियो: वन्य प्राणी सप्ताह पर चायल में निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

03 Oct 2026

Video: फैजुल्लागंज के दाउदनगर मामा कॉलोनी में बीमारी का खतरा

03 Oct 2026

मंडी: अंतरराज्यीय चरस तस्करी नेटवर्क की कड़ी खुली, 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

03 Oct 2026

सिरमौर: नशे के खिलाफ एवीएन स्कूल के विद्यार्थियों ने निकाली रैली

03 Oct 2026

फरीदाबाद की अंडर 19 टीम ने जीता राज्य स्तरीय बास्केटबॉल खिताब

03 Oct 2026

गोविंद सिंह डोटासरा से खींचतान के बीच विश्वेंद्र सिंह पर एक्शन, कांग्रेस ने मांगा जवाब

03 Oct 2026

सिरमौर: नेई-नेटी स्कूल के विद्यार्थियों ने पद्मश्री विद्यानंद सरैक से सीखीं लोक नृत्य की बारीकियां

03 Oct 2026

वीडियो: वीकेंड पर धर्मशाला में उमड़े पर्यटक, स्टेडियम के बाहर जाम

03 Oct 2026

अयोध्या के मिल्कीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में 200 शिकायतें आईं, मौके पर सिर्फ 15 का निस्तारण

03 Oct 2026

अयोध्या के रुदौली तहसील में लेखपालों का प्रदर्शन, तहसील समाधान दिवस का किया बहिष्कार

03 Oct 2026

धर्मशाला में जिला स्तरीय अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता,डिस्कस थ्रो में अक्षिता ने झटका पहला स्थान

03 Oct 2026

कसौली: विनोद सुल्तानपुरी बोले- हमें पहाड़ी भाषा को लुप्त नहीं होने देना

03 Oct 2026

वीडियो: नालागढ़ में विद्युत बोर्ड पेंशनर्स कल्याण संघ की बैठक में हुई समस्याओं पर चर्चा

03 Oct 2026

वन्यजीव सप्ताह: लडभड़ोल में मिनी मैराथन का आयोजन, 104 धावकों ने दिया संरक्षण का संदेश

03 Oct 2026

कानपुर: खेतों में पानी भरने से फसलें खराब, हरी सब्जियों की आवक ठप, आसमां पर पहुंचे दाम

03 Oct 2026

तरनतारत अनाज मंडी पहुंचे खाद्य मंत्री लाल चंद, जांची धान खरीद की व्यवस्था

सुपरनोवा सोसायटी में युवक ने 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या

03 Oct 2026

बिलासपुर: झंडूता की 45 पंचायतों को अल्ट्रासाउंड का इंतजार, मशीन धूल फांक रही, जानें क्या बोले लोग

03 Oct 2026

सुदामा जैसी दोस्ती कोई नहीं कर सकता, कृष्ण के हिस्से की गरीबी अपने हिस्से में ले ली : आचार्य योगेश उपाध्याय

03 Oct 2026

अलीगढ़ में लघु व्यापारियों का धरना-प्रदर्शन जारी

03 Oct 2026

कुरुक्षेत्र में जूनियर राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आज खिलाड़ी दिखा रहे दम

03 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed