Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Tohana: Effigies of Modi and Teni were burnt in Kulan on 'Lakhimpur Kheri Martyrs' Day', and tribute was paid to the martyred farmers.
{"_id":"6ac0ccc24295db9ce201c1eb","slug":"video-tohana-effigies-of-modi-and-teni-were-burnt-in-kulan-on-lakhimpur-kheri-martyrs-day-and-tribute-was-paid-to-the-martyred-farmers-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना: कुलां में लखीमपुर खीरी शहीद दिवस पर मोदी और टेनी का पुतला फूंका, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना: कुलां में लखीमपुर खीरी शहीद दिवस पर मोदी और टेनी का पुतला फूंका, शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि
टोहाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को कुलां चौक पर लखीमपुर खीरी शहीद दिवस मनाया गया। किसान सभा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का पुतला दहन कर रोष जताया। इस दौरान लखीमपुर खीरी में शहीद हुए पांच किसानों व पत्रकार अमर रहें और शहीद किसानों को इंसाफ दो के नारे लगाए गए।
किसान नेता जगतार सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा के काफिले ने प्रदर्शनकारी किसानों को कुचल दिया था। इस घटना में लवप्रीत सिंह, दलजीत सिंह, नछत्तर सिंह, गुरविंदर सिंह और पत्रकार रतन कश्यप शहीद हुए थे। शुक्रवार को शहादत की पांचवीं बरसी पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि घटना के आरोपी अजय टेनी व आशीष मिश्रा को सजा दी जाए और झूठे केस बनाकर गिरफ्तार किए गए निर्दोष किसानों को तुरंत रिहा किया जाए।
इस मौके पर किसान सभा के जिला उपप्रधान कामरेड जगतार सिंह ने बताया कि आंदोलन के दूसरे चरण की रणनीति के लिए 12 अक्टूबर को करनाल में संयुक्त किसान मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक होगी। जिसमें सात प्रमुख मांगों को लेकर आगे के संघर्ष का स्वरूप तय किया जाएगा।
इस अवसर पर तहसील सचिव केवल सिंह, बलविंद्र सिंह, सैंसी दहिया, दया सिंह, लीलू राम सहित कई किसान मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।