फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Anuppur News ›   Grandparents and mother killed in a stick attack, five injured

चार हत्याओं से दहशत: बेटे पर हुआ खून सवार, मां-नाना-नानी और मासूम बहन को लाठियों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

Sat, 03 Oct 2026 03:55 PM IST
अनूपपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अनूपपुर Published by: अनूपपुर ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2026 03:55 PM IST
सार

अनूपपुर जिले के अमोदा बिजौरा गांव में प्रेम सिंह ने लाठी-डंडों से हमला कर अपनी मां, नाना-नानी और परिवार के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया। घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई घायल हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Grandparents and mother killed in a stick attack, five injured
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अनूपपुर जिले के ग्राम अमोदा बिजौरा में शनिवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सनी धाम के समीप एक युवक ने लाठी-डंडों से हमला कर अपनी मां, नाना-नानी और परिवार के अन्य सदस्यों को निशाना बनाया। घटना में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम मरदरी, थाना नौरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह करीब एक सप्ताह पहले अपनी मां अनुपिया बाई के साथ ग्राम अमोदा बिजौरा स्थित अपने नाना-नानी के घर आया था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को किसी बात को लेकर उसका सनी धाम के पंडा गंगा सिंह से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर प्रेम सिंह ने कथित तौर पर गंगा सिंह के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसके नाना-नानी के घर ले जाकर रस्सी से बांध दिया। बताया जा रहा है कि बेटे को बंधा देखकर उसकी मां ने उसे रस्सी से खोल दिया। इसके बाद युवक ने कथित तौर पर अपनी ही मां पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। फिर उसने अपने नाना संपत और नानी भन्नी को भी निशाना बनाया। हमले में तीनों की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने अपने मामा चैन सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब पांच वर्षीय मुनका सिंह, भारती सिंह और चंचल समेत कई लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए शहडोल मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मुनका ने दम तोड़ दिया। 


पढ़ें:  'बीएनएस के बाद अपराध के मामलों में सुप्रीम कोर्ट तक तीन साल में होगा फैसला', गृह मंत्री अमित शाह बोले

इसी घटनाक्रम में सनी धाम के पंडा गंगा सिंह भी घायल हो गए। उन्हें भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात की सूचना मिलते ही अनूपपुर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर उमरिया और अनूपपुर, दोनों जिलों की पुलिस मौजूद रही। घटना की गंभीरता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

पुलिस ने आरोपी प्रेम सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही है और वारदात के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने और घायलों के बयान दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed