फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Accident an Afghan gold mine Five workers died in Takhar province 10 lives had been saved two days earlier

अफगानिस्तान में सोने की खदान में हादसा: तुखार प्रांत में पांच मजदूरों की मौत, दो दिन पहले 10 की बचाई गई थी जान

Sat, 03 Oct 2026 09:17 PM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sat, 03 Oct 2026 09:17 PM IST
सार

अफगानिस्तान के तखर प्रांत में सोने की खदान ढहने से पांच खनिकों की मौत हो गई। यह हादसा चाह आब जिले के शाह मस्तान इलाके में हुआ। इससे कुछ दिन पहले इसी जिले की एक दूसरी सोने की खदान में फंसे 10 खनिकों को दो दिन बाद बचाया गया था। 

विज्ञापन
Accident an Afghan gold mine Five workers died in Takhar province 10 lives had been saved two days earlier
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान के उत्तरी तखर प्रांत में सोने की एक खदान अचानक ढह गई। इस हादसे में खदान के अंदर काम कर रहे पांच खनिकों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने शनिवार को हादसे की जानकारी दी।

विज्ञापन


चाह आब जिले में हुआ दर्दनाक हादसा
तखर पुलिस कमांड के प्रवक्ता कारी नकीबुल्लाह मसरूर ने बताया कि हादसा चाह आब जिले के शाह मस्तान इलाके में स्थित सोने की खदान में हुआ। हालांकि, उन्होंने हादसे को लेकर इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की।
विज्ञापन


दो दिन तक खदान में फंसे रहे थे 10 खनिक
यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब इसी जिले में सोने की एक दूसरी खदान में 10 खनिक दो दिन तक अंदर फंसे रहे थे। इन सभी को इसी सप्ताह की शुरुआत में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था। हालांकि, वे किन परिस्थितियों में खदान के अंदर फंसे थे, इसकी सटीक जानकारी तत्काल सामने नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'भारत का प्रस्ताव सबसे व्यापक': यूक्रेनी विदेश मंत्री सिबिहा ने की तारीफ, खत्म होने वाला है रूस के साथ युद्ध?

अफगानिस्तान में खदान हादसे कोई नई बात नहीं
अफगानिस्तान में खदानों के ढहने और उनमें मजदूरों के फंसने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। देश प्राकृतिक संसाधनों से बेहद समृद्ध है और यहां लौह अयस्क, तांबा, सीसा, जस्ता, सोना, कोयला और कई तरह के कीमती पत्थर बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed