{"_id":"6ac0cea8ea1756d0e404c156","slug":"video-farmer-commits-suicide-over-land-dispute-in-moga-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा में किसान ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोगा में किसान ने किया सुसाइड, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली
मोगा के गांव धल्लेके निवासी किसान एवं पूर्व पंचायत सदस्य गुरदीप सिंह ने शनिवार सुबह अपने घर में अपने लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, लुधियाना निवासी बलविंदर सिंह की मोगा के गांव खोसा रंधीर में करीब 20 एकड़ जमीन है।
गुरदीप सिंह ने यह जमीन ठेके पर लेकर उसमें धान की फसल लगाई थी। बताया जा रहा है कि जमीन को लेकर बलविंदर सिंह और उनके एनआरआई भाई जोगिंदर सिंह मिट्ठू के बीच आपसी विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि 23 सितंबर को गुरदीप सिंह के 20 एकड़ फसल में से करीब साढ़े चार एकड़ फसल पर स्प्रे कर उसे नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा खेत में लगी मोटर को भी नुकसान पहुंचाने की बात सामने आई है ताकि खेतों में पानी न पहुंच सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।