Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Karnal News
›
No one can match the friendship of Sudama; he took upon himself the poverty that was meant for Krishna: Acharya Yogesh Upadhyay.
{"_id":"6ac0c4afea1756d0e404c146","slug":"video-no-one-can-match-the-friendship-of-sudama-he-took-upon-himself-the-poverty-that-was-meant-for-krishna-acharya-yogesh-upadhyay-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुदामा जैसी दोस्ती कोई नहीं कर सकता, कृष्ण के हिस्से की गरीबी अपने हिस्से में ले ली : आचार्य योगेश उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदामा जैसी दोस्ती कोई नहीं कर सकता, कृष्ण के हिस्से की गरीबी अपने हिस्से में ले ली : आचार्य योगेश उपाध्याय
करनाल। श्री कर्णेश्वरम महादेव मंदिर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान कथा व्यास आचार्य योगेश उपाध्याय ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके परम मित्र सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता संसार के लिए एक आदर्श है। सुदामा ने अपनी गरीबी और अभाव की कभी चिंता नहीं की, बल्कि मित्र कृष्ण के प्रति उनका प्रेम और समर्पण सबसे ऊपर रहा।
आचार्य योगेश उपाध्याय ने कहा कि सुदामा जैसी सच्ची दोस्ती आज के समय में देखने को बहुत कम मिलती है। उन्होंने कथा के माध्यम से बताया कि सुदामा ने कृष्ण के हिस्से में आने वाली गरीबी को भी अपने हिस्से में ले लिया। यही सच्चे मित्र की पहचान है कि वह अपने मित्र के सुख-दुख में पूरी तरह साथ खड़ा रहे।
उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि मनुष्य को जीवन में धन-दौलत और भौतिक सुखों के पीछे भागने के बजाय प्रेम, विश्वास, सेवा और सद्भाव को महत्व देना चाहिए। भगवान श्रीकृष्ण ने भी सुदामा की गरीबी नहीं देखी, बल्कि उनके प्रेम और भाव को देखा। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।