Hindi News
›
Video
›
Madhya Pradesh
›
Sagar News He used to abuse her daily after drinking alcohol that why he killed her by hitting her with an axe
{"_id":"677e3d020ffef5f51c00b493","slug":"he-used-to-abuse-everyday-after-drinking-alcohol-so-he-did-all-the-work-with-an-axe-police-revealed-the-murder-that-happened-recently-sagar-news-c-1-1-noi1338-2498870-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: शराब पीकर रोजाना देता था गालियां, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: शराब पीकर रोजाना देता था गालियां, इसलिए कुल्हाड़ी से वार कर की थी हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 03:12 PM IST
Link Copied
सागर जिले के बांदरी में पांच जनवरी को हुई हत्या का पुलिस ने अब महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। हत्या के आरोपी को पड़कर उसे न्यायालय में पेश किया है।
जानकारी के अनुसार, बीते पांच जनवरी को बांदरी निवासी प्रकाश आदिवासी उम्र 50 साल की खेत पर जाते समय अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी मार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। इस अंधे हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो पूछताछ में पता चला कि बांदरी निवासी आरोपी मुनई पिता हल्कू आदिवासी वारदात के बाद से ही घर से फरार है। पुलिस ने जब आरोपी की लोकेशन निकालकर आरोपी को पुलिस ने बीती रात कुवायला रोड स्थित एक मकान से गिरफ्तार किया और उससे जब घटना के बारे में पूछा तो आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि प्रकाश आदिवासी उसके घर के सामने से रोज शराब पीकर निकलता था और उसे गंदी-गंदी गालियां देता था और वारदात वाली रात भी वह इसके घर के सामने से निकला तथा गलियां देने लगा, जब उसे गलियां देने से रोका तो वह फिर से गालियां देने लगा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हुआ और आरोपी मुनई ने कुल्हाड़ी से उसके गले और सिर पर वार कर दिया, जिससे प्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे न्यायालय में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।