{"_id":"682dcb74a8346ebcdf06755a","slug":"3-died-in-road-accident-katni-news-c-1-1-noi1360-2973662-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, सात लोग घायल
मध्य प्रदेश के कटनी में हुए सड़क हादसे में बर्मन समाज के लोगों की खुशियां, मातम में तब्दील हो गई हैं। दरअसल ढीमरखेड़ा ग्राम खमतरा में दोपहर तीन बजे अनियंत्रित होकर एक ओमिनी कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की जान गई है। दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, तो एक ने हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया है।
पुलिस के मुताबिक ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडरई से ग्राम खमतरा जाते वक्त एक किलोमीटर पहले ही गाड़ी की रफ्तार तेज होने के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर खमतरा मोड़ पर पलट गई है। सड़क हादसे के वक्त गाड़ी में 10 लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर तो एक की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई है। वहीं अन्य सात की हालत गंभीर होने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों ने बताया कि हम लोग बेटी के घर संतान होने पर चौक कार्यक्रम करने के लिए उसके ससुराल जा रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ है। इसमें शिवानी, फूलबाई और रानी बर्मन की मौत हो गई है जिनकी उम्र 40 से 50 वर्ष की बीच बताई गई है।
भीषण सड़क हादसे की जानकारी लगते ही ढीमरखेड़ा पुलिस डायल 100 और 108 एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पहुंची और तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला है। इस दौरान दो की मौके पर मौत होने पर शवों को पानउमरिया स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। इसमें एक की हॉस्पिटल ले जाते वक्त मौत हो गई है, वहीं अन्य सात घायलों को तत्काल जबलपुर रेफर कर दिया गया है।
मामले की जानकारी देते हुए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा ने बताया कि ग्राम खमतरा के पास कार भिड़ी है, इसमें तीन की मौत हुई है तीनों मृतकों की बॉडी पोस्टमार्टम के लिए पानउमरिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं घायलों की हालत गंभीर होता देख सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। फिलहाल भीषण सड़क हादसे के बाद पूरे बर्मन समाज में मातम छा गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।