Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   For Diwali, orphaned children handcrafted items including lamps, candles, sweets, and various materials

मध्य प्रदेश: दीपावली पर अनाथ बच्चों ने दिखाई हुनर की रोशनी, हाथों से तैयार किए दीप-कैंडल्स समेत सजावटी सामग्री

Fri, 06 Nov 2026 04:26 PM IST
कटनी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: कटनी ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 04:26 PM IST
सार

कटनी के चार बाल गृहों में रहने वाले बच्चों ने दीपावली के लिए मिट्टी के दीपक, तोरण, कैंडल और सजावटी सामग्री तैयार की है। कलेक्ट्रेट में इनकी प्रदर्शनी लगाई गई, जहां अधिकारियों ने खरीदारी कर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। बिक्री से मिलने वाली राशि सीधे बच्चों के बैंक खातों में जमा होगी। 

विज्ञापन
For Diwali, orphaned children handcrafted items including lamps, candles, sweets, and various materials
दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

विस्तार

दीपावली पर जब हर कोई अपने घर को रोशनी और रंगों से सजाने की तैयारी में जुटा है। तब कुछ ऐसे बच्चे, जिनका अपना घर और परिवार नहीं है लेकिन इन बच्चों ने अपने दर्द को पीछे छोड़ इस बार दूसरों की दीपावली रोशन करने की ठानी है। जी हां, कटनी के बाल गृहों में रहने वाले मासूम बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के दीप, देशी तोरण समेत अन्य सजावटी सामग्री तैयार की है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा कार्य मिशन वात्सल्य के अंतर्गत संचालित जिले के 4 बाल गृहों के बच्चों द्वारा किया गया है। इनके स्वदेशी और हस्तनिर्मित चीजों की प्रदर्शनी कलेक्ट्रेट सभागार में लगाई गई है। जहां पहुंचे कलेक्टर समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने बच्चों के हाथों से बनी सामग्री खरीदकर उनका उत्साह बढ़ाया है। महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक वंशिका कुवैती ने बताया कि बाल देखरेख संस्थाओं में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के साथ हुनरमंद बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने दीपावली के लिए रंग बिरंगे दीपक, कैंडल्स, तोरण, मिठाई समेत अन्य सामग्री तैयार की है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कटनी: रिहायशी इलाके में बना था गैस सिलिंडरों का अवैध ठिकाना, 100 से ज्यादा भरी टंकियां जब्त; गोदाम सील
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों का उत्साह बढ़ाने खरीदारी की शुरुआत करने पहुंचे बाल गृह के योगेश ने बताया कि लोगों से बच्चों के बनाए देशी उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। इन चीजों की बिक्री से मिलने वाली राशि सीधे बच्चों के बैंक खातों में जमा कराई जाएगी ताकि यह मेहनत उनके भविष्य को भी संबल दे सके। जिले की बाल देखरेख संस्थाओं में करीब 100 बच्चे निवासरत हैं। इनमें अनाथ और देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चे शामिल हैं। इस दीपावली इन बच्चों के हाथों से बने देशी दीप सिर्फ घरों को रोशन नहीं करेंगे बल्कि उनके हुनर को पहचान और भविष्य को नई उम्मीद भी देंगे।


दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

 

दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

 

दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

दीपावली को अनाथ बच्चों की हस्तनिर्मित शिल्पकला कर रही रंगीन।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed