फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Battery parked in Indore caught fire in a vehicle, engulfed three cars and a house

Indore News: इंदौर में पार्किंग में खड़े बैटरी वाहन में लगी आग, तीन गाड़ी और एक घर को लिया चपेट में

Wed, 21 May 2025 04:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Wed, 21 May 2025 04:29 PM IST
सार

तेजी से फैली आग ने एक मकान के आगे के हिस्से को भी जला दिया। लोगों ने सूझबूझ से आग को दूसरी तरफ फैलने से रोका और फायरब्रिगेड के आने से पहले आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन
Indore News: Battery parked in Indore caught fire in a vehicle, engulfed three cars and a house
बैटरी वाहन में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेज गर्मी के बीच बैटरी से चलने वाले इलेक्ट्रिक वाहन खतरनाक साबित हो रहे हैं। इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में एक दोपहिया वाहन में उस वक्त आग लग गई, जब वह पार्किंग में खड़ा था। पास में एक कार और दो बाइक थीं। आग की लपटों ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। तेजी से फैली आग ने एक मकान के आगे के हिस्से को भी जला दिया। लोगों ने सूझबूझ से आग को दूसरी तरफ फैलने से रोका और फायरब्रिगेड के आने से पहले आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: पर्यटक स्थलों पर पहुंचने लगे इंदौरी, बारिश होने से बह निकले झरने, पुलिस ने तैनात की सुरक्षा टीमें
विज्ञापन


मल्हारगंज क्षेत्र में बुधवार दोपहर धूप में खड़े एक बैटरी वाहन में अचानक आग लग गई। आग वाहन के सीट के नीचे वाले हिस्से में लगी थी। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास खड़े दूसरे दोपहिया वाहनों को हटाने के लिए लोगों को समय ही नहीं मिला और पांच मिनट के भीतर दो अन्य बाइक और एक कार ने आग पकड़ ली। कार के कारण एक मकान के आगे का हिस्सा भी झुलसने लगा। उसमें इंटीरियर खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन घना क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड को आने में समय लगा। इसके बाद लोगों ने ही रेत, पानी, मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। कुछ रहवासी घरों में रखे आग बुझाने के उपकरण भी ले आए और उसे आग की लपटों पर डालना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद आग बुझ गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की दमकल पहुंची। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। संभवत: वाहन के बैटरी वाले हिस्से में आग सबसे पहले लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed