{"_id":"66c76fd1d44ca788c70f9cc6","slug":"the-whole-family-was-beaten-and-the-car-was-broken-at-midnight-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2023630-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jabalpur News: आधी रात को पूरे परिवार के साथ मारपीट कर तोड़ी कार, हथियार लेकर अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jabalpur News: आधी रात को पूरे परिवार के साथ मारपीट कर तोड़ी कार, हथियार लेकर अपराधियों ने जमकर मचाया उत्पात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: जबलपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:04 PM IST
Link Copied
जबलपुर में असामाजिक तत्वों ने हथियार लेकर एक परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बेसबॉल तथा धारदार हथियार से पीड़ित परिवार पर हमला किया गया। इसके अलावा उनकी कार में जमकर तोड़फोड़ की।
गोरखपुर थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के अनुसार विनय कुशवाह के घर के सामने आरोपी अतुल सचान तथा उसके तीन साथी धारदार हथियार व बेसबॉल के डंडे लेकर पहुंचे। इसके बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए विनय की कार में तोड़फोड़ प्रारंभ कर दी। विनय अपने बेटे तथा पत्नी के साथ बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा अन्य की तलाश जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।