{"_id":"67a2410f19fae96c30002578","slug":"police-was-challenged-by-making-a-video-of-liquor-smuggling-jabalpur-news-c-1-1-noi1229-2594799-2025-02-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"MP News: जबलपुर में शराब तस्करी का वीडियो बनाकर पुलिस को दी थी चुनौती, दोनों आरोपी गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: जबलपुर में शराब तस्करी का वीडियो बनाकर पुलिस को दी थी चुनौती, दोनों आरोपी गए जेल
जबलपुर जिले में दो युवकों ने शराब तस्करी का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम में अपलोड कर पुलिस को चुनौती दी थी। रांझी पुलिस ने दोनों शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से मानव उपयोग के लिए हानिकारक शराब जब्त करने हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शराब तस्करी का वीडियो बनाकर साहिल नामदेव नामक अकाउंट से इंस्टाग्राम में अपलोड किया गया था। वायरल वीडियो में दोनों युवक पेटियों से शराब निकाल एक्टिवा की डिक्की में जमा रहे थे। वीडियो में दो पेटी शराब एक्टिवा गाड़ी में युवक रख रहे थे। वीडियो में दोनों युवकों का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा था। वायरल वीडियो को पुलिस ने संज्ञान में लेते हुए दोनों युवकों के संबंध में पतासाजी प्रारंभ की।
इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से एक युवक की शिनाख्त रांझी निवासी साहिल नामदेव के रूप में हुई। दूसरे युवक उसका साथी रांझी निवासी विक्की लोधी था। दोनों के खिलाफ शराब तस्करी, मारपीट सहित अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। दोनों के संबंध में पतासाजी करते हुए पुलिस उनकी गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।
पुलिस ने उन्हें शराब तस्करी करते हुए पकड़ा और तलाशी के दौरान उनकी गाड़ा की डिक्की से शराब बरामद हुई। दोनों आरोपियों के पास से जब्त की गई शराब मानव उपयोग के लिए हानिकारक थी। पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।