Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Dewas News ›   Dewas received the first prize for cleanliness from President sanitation workers were given a grand welcome

एमपी: स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बना देवास, सफाई कर्मचारियों का सम्मान; कलेक्टर ने साथ बैठकर किया भोजन

Thu, 12 Nov 2026 05:16 PM IST
देवास ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: देवास ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 05:16 PM IST
Dewas received the first prize for cleanliness from President sanitation workers were given a grand welcome

स्वच्छता के क्षेत्र में देशभर में प्रथम स्थान हासिल करने पर देवास में सफाई कर्मचारियों का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। गुरुवार को मंडी धर्मशाला में आयोजित समारोह में सफाई कर्मचारियों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम के दरोगाओं और स्वच्छता अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर नेहा मीना, महापौर गीता अग्रवाल, नगर निगम सभापति रवि जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में देवास को मिला पहला स्थान
देवास को 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में स्वच्छता के लिए देश में पहला स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार प्राप्त होने के बाद शहर में इस उपलब्धि का जश्न मनाया गया। इस सम्मान का श्रेय सफाई कर्मचारियों की मेहनत और सामूहिक प्रयासों को देते हुए नगर निगम ने उनके सम्मान में समारोह आयोजित किया।

कार्यक्रम में विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को लेकर देशवासियों को जो संदेश दिया था, देवास ने उसे धरातल पर उतारकर दिखाया है। आज देवास ने स्वच्छता के क्षेत्र में देश में पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के पीछे सबसे बड़ा योगदान उन सफाई कर्मचारियों का है, जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ रखने में जुटे रहते हैं। उनके परिश्रम और समर्पण के कारण ही देवास को यह गौरव प्राप्त हुआ है।

पढे़ं: 907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

कलेक्टर नेहा मीना ने भी सफाई कर्मचारियों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि देवास को स्वच्छता के क्षेत्र में मिला राष्ट्रीय सम्मान सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। इसमें सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए कर्मचारियों ने लगातार मेहनत की है। उनकी मेहनत के कारण ही देवास को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

कलेक्टर ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर किया भोजन
समारोह के दौरान कलेक्टर नेहा मीना ने सफाई कर्मचारियों के साथ बैठकर भोजन भी किया। उन्होंने कर्मचारियों के साथ समय बिताते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। कलेक्टर ने कहा कि देवास को स्वच्छता में देशभर में नंबर वन बनाने में सफाई कर्मचारियों की मेहनत और योगदान सबसे महत्वपूर्ण रहा है। उनकी बदौलत ही शहर को यह उपलब्धि हासिल हुई है।

समारोह में महापौर गीता अग्रवाल और सभापति रवि जैन का भी स्वागत किया गया। जनप्रतिनिधियों ने सफाई कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में सफाई कर्मचारियों, नगर निगम के दरोगाओं और संबंधित अधिकारियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने देवास को मिली इस उपलब्धि पर खुशी जताई और शहर की स्वच्छता व्यवस्था को आगे भी इसी तरह बनाए रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कानपुर: बिल्हौर में किसान के ट्यूबवेल पर गंभीर हालत में मिला अज्ञात व्यक्ति

12 Nov 2026

VIDEO: नेत्र परीक्षण अधिकारियों को तत्काल नियुक्ति पत्र जारी कर कार्य ग्रहण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

12 Nov 2026

ऊना: कोलकाता की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चमके आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के खिलाड़ी, विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

12 Nov 2026

ऊना: वीरवार सुबह मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था, भक्तों ने किए माता रानी के दर्शन

12 Nov 2026

फिरोजपुर की शहीद भगत सिंह यूनिवर्सिटी की गौतम कैंटीन में मिलीं गंभीर खामियां, फूड सेफ्टी विभाग ने काटा चालान

विज्ञापन

VIDEO: पिछले 5 दिनों से नहीं उठा कूड़ा, सड़क समेत नाला भी कूड़े से पटा

12 Nov 2026

कटनी: आहूजा लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, 16 दमकल की गाड़ियों ने डाला पानी लेकिन हालात बेकाबू; जानें मामला

12 Nov 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर में मंडियों में उठान में देरी से परेशान आढ़ती और मजदूर, चोरी का भी सता रहा डर

VIDEO: ट्रैफिक पुलिस के सामने ही डग्गामार बसें भर रहीं सवारियां... सरकारी बसें कर रहीं इंतजार

12 Nov 2026

कानपुर: घाटमपुर नेयवेली पावर प्लांट में लगेगी 660 मेगावाट की चौथी यूनिट

12 Nov 2026

गोंडा में डीजे में उतरा करंट, किशोर की मौत, आठ लोग झुलसे

12 Nov 2026

VIDEO: दीवाली के बाद फैला प्रदूषण... सड़कों पर किया गया पानी का छिड़काव

12 Nov 2026

फर्रुखाबाद: खाली जमीन पर शौचालय के पास पड़ा मिला बोरिंग मिस्त्री का शव

12 Nov 2026

अमृतसर में ‘हमारे बुजुर्ग हमारा मान’ कार्यक्रम के तहत लगाया मेडिकल कैंप

12 Nov 2026

श्रद्धालु परिवार ने गुरुद्वारा शहीदगंज साहिब को भेंट किया कंप्यूटर ट्रैक्टर-ट्रॉली

12 Nov 2026

फरीदाबाद: पुलिस मुठभेड़ में चोरी का आरोपी घायल, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

अमृतसर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ की दो कंपनियां तैनात

12 Nov 2026

रोहित हत्याकांड: बदायूं में 50 हजार का इनामी वारिस गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

12 Nov 2026

डैनी बंडाला ने जंडियाला गुरु में खोला कांग्रेस का नया कार्यालय

12 Nov 2026

फरीदकोट में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर

देवरिया: छठ पर्व को लेकर 50 से अधिक घाटों की सफाई शुरू

12 Nov 2026

कुशीनगर: गोवर्धन पूजा पर महिलाओं ने की गोधन बाबा की पूजा

12 Nov 2026

छठ पर्व: सरयू नदी के थाना घाट पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

12 Nov 2026

देवरिया: विधायक शलभ मणि ने अखिलेश को बताया 'चुनावी हिंदू', पीडीए पर उठाए सवाल

12 Nov 2026

देवरिया: मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया जागरूक

12 Nov 2026

सिद्धार्थनगर: शहर में मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाएं बनी आकर्षण का केंद्र

12 Nov 2026

देवरिया: 24 युवाओं को मिला कनिष्ठ सहायक पद का नियुक्ति पत्र

12 Nov 2026

महराजगंज: गोरखपुर-नौतनवा ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

12 Nov 2026

महराजगंज: मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों को विधायक ने बांटे डेमो चेक

12 Nov 2026

महराजगंज: 10.12 ग्राम स्मैक के साथ सिद्धार्थनगर का युवक गिरफ्तार

12 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed