फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Damoh News ›   Damoh Wedding Scam: Bride Taken Away as Elder Sister Three Days After Marriage

लुटेरी दुल्हन समेत तीन गिरफ्तार: शादी के नाम पर 4.10 लाख की ठगी, तीन दिन बाद बड़ी बहन बनकर महिला ने कराया फरार

Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
दमोह ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दमोह ब्यूरो Updated Mon, 31 Aug 2026 10:54 PM IST
Damoh Wedding Scam: Bride Taken Away as Elder Sister Three Days After Marriage

शादी के सपने दिखाकर युवक से लाखों रुपये और जेवर ऐंठने वाले गिरोह का दमोह देहात थाना पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में लुटेरी दुल्हन खुशबू राजपूत समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बांसा तारखेड़ा निवासी दिनेश विश्वकर्मा से शादी के नाम पर 1.70 लाख रुपये नकद और करीब 2.40 लाख रुपये के जेवर लिए थे। शादी के महज तीन दिन बाद आरोपी महिला दुल्हन को उसकी बड़ी बहन बनकर अपने साथ जबलपुर ले गई और फिर वह वापस नहीं लौटी।

मामले में नर्मदा पटेल, मालती पटेल और खुशबू राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरोह का एक अन्य आरोपी नीरज उर्फ धीरज पटेल पहले से पन्ना जेल में बंद है। सोमवार को सीएसपी एचआर पांडे ने दमोह देहात थाना प्रभारी धर्मेंद्र उपाध्याय की मौजूदगी में पूरे मामले का खुलासा किया।

मंदिर में कराई शादी, तीन दिन बाद दुल्हन को ले गई महिला
पुलिस के अनुसार बांसा तारखेड़ा निवासी 38 वर्षीय दिनेश पिता रामकौशल विश्वकर्मा की मुलाकात गांव की नर्मदा पटेल के माध्यम से नीरज पटेल और मालती पटेल से हुई थी। इसके बाद रांझी, जबलपुर निवासी खुशबू राजपूत से दिनेश की शादी तय कराई गई। 20 अप्रैल 2026 को रानगिर मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। शादी के बदले दिनेश से 1.70 लाख रुपये नकद और करीब 2.40 लाख रुपये कीमत के जेवर लिए गए। शादी के बाद दिनेश को उम्मीद थी कि उसकी गृहस्थी शुरू होगी, लेकिन महज तीन दिन बाद ही पूरा मामला पलट गया।

23 अप्रैल को मालती पटेल दुल्हन खुशबू की बड़ी बहन बनकर दिनेश के घर पहुंची। उसने कुछ दिनों बाद खुशबू को वापस भेजने की बात कही और उसे अपने साथ जबलपुर ले गई। इसके बाद खुशबू ने दिनेश से संपर्क करना बंद कर दिया। काफी इंतजार के बाद जब दुल्हन वापस नहीं आई तो दिनेश को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ।

ये भी पढ़ें- ऑनर किलिंग: बॉयकट हेयर और बाहर नौकरी करने से नाराज पिता ने बेटी का गला दबाकर मार डाला, चाचा भी बना आरोपी

शिकायत के बाद चार आरोपियों पर दर्ज हुआ मामला
दिनेश की शिकायत पर दमोह देहात थाना पुलिस ने नर्मदा पटेल, नीरज उर्फ धीरज पटेल, मालती पटेल और खुशबू राजपूत के खिलाफ धोखाधड़ी सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के साथ ही उनके संपर्क, मोबाइल फोन और अन्य गतिविधियों की जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस को गिरोह के दूसरे मामलों से जुड़े होने के भी सुराग मिले।

मोबाइल खोला तो सामने आया चौंकाने वाला राज
जांच के दौरान 28 अगस्त को पुलिस ने नर्मदा पटेल और मालती पटेल को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पुलिस को शादी के नाम पर ठगी के तरीके से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

पुलिस के मुताबिक मालती ने अपने पति नीरज उर्फ धीरज के साथ मिलकर शादी के नाम पर लोगों से रुपये ऐंठने की बात स्वीकार की। इसके बाद जब पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की तो उसमें कई युवतियों के कूटरचित आधार कार्ड मिले। इन दस्तावेजों के सामने आने के बाद पुलिस को आशंका है कि गिरोह सिर्फ एक मामले तक सीमित नहीं था और अन्य युवकों को भी शादी के नाम पर निशाना बनाया गया हो सकता है।

पन्ना जेल में बंद है गिरोह का एक आरोपी
पुलिस के अनुसार नीरज उर्फ धीरज पटेल के खिलाफ पन्ना जिले के अमानगंज में भी लुटेरी दुल्हन से संबंधित अपराध दर्ज है। वह वर्तमान में पन्ना जेल में बंद है। पुलिस उसके पुराने मामलों और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

रांझी से पकड़ी गई लुटेरी दुल्हन
मामले की मुख्य आरोपी दुल्हन खुशबू राजपूत पुलिस की पकड़ से बाहर थी। पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार तलाश के बाद 31 अगस्त को उसे रांझी, जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दमोह में शादी के बाद खुशबू ने कोटा, राजस्थान में भी दूसरी शादी की थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वहां भी शादी के नाम पर किसी तरह की धोखाधड़ी हुई थी या नहीं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि मोबाइल में मिली युवतियों की फर्जी आईडी का इस्तेमाल कहां-कहां और किन लोगों को ठगने के लिए किया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई शादियों की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मंडी: धर्मपुर में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

31 Aug 2026

जींद: विरोध प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी, डीसी ने कहा- कूड़ा उठाने वाले वाहनों को रोकने पर होगी एफआईआर दर्ज

31 Aug 2026

शाहजहांपुर: ग्रीन रोड पर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, लोगों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का लगाया आरोप

31 Aug 2026

झज्जर: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का 26वां दिन, मांगे नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखने की दी चेतावनी

कुल्लू: जनहित संघर्ष मोर्चा का आंदोलन प्रशासन के आश्वासन पर 29वें दिन समाप्त

31 Aug 2026
विज्ञापन

बिलासपुर: कबड्डी, खो-खो में स्वारघाट स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान

31 Aug 2026

जींद: अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता कार्यक्रम में महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और समान अधिकारों पर हुई चर्चा, छात्राओं को पढ़ाया समानता का पाठ

31 Aug 2026
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: अभय चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को फिर लिया आड़े हाथ, कहा- बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनाने में कांग्रेस का हाथ

रायबरेली: मदनिया गांव में जलभराव से ग्रामीण बेहाल, कमर तक पानी में आवागमन मजबूर

31 Aug 2026

अयोध्या: नहर की पटरी कटने से 50 बीघा फसल जलमग्न

31 Aug 2026

अयोध्या: 97 ग्राम सभाओं के 525 युवाओं ने एक सुर में किया योगनाद

31 Aug 2026

गोंडा: समस्याओं को लेकर भाकपा माले का अनिश्चितकालीन धरना शुरू

31 Aug 2026

श्रावस्ती: 15 बीघा फसल लगी भूमि राप्ती में समाई, बंदरहा बाबा मंदिर पर भी खतरा

31 Aug 2026

गाजीपुर में सिलिंडर रिसाव से लगी आग, बाइक की पेट्रोल टंकी फटने से दो दोस्तों की मौत

31 Aug 2026

अयोध्या: ट्रस्ट डीड व नियमावली में बदलाव पर होगा मंथन

31 Aug 2026

मऊ में जमीन की पैमाइश को ग्रामीणों ने रुकवाया

31 Aug 2026

सुल्तानपुर: एससी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर निषाद पार्टी का प्रदर्शन

31 Aug 2026

अमृतसर: खालसा कॉलेज में छात्रों ने देखे सेना के अत्याधुनिक हथियार, जवानों ने दी इस्तेमाल की जानकारी

31 Aug 2026

शाहजहांपुर: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति बोले- प्रथम बैच के विद्यार्थी भविष्य के निर्माता

31 Aug 2026

नारनौल: महंगाई के खिलाफ किसान-मजदूर संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका

चौरी चौरा में राज्यसभा सांसद संगीता यादव का भव्य स्वागत

31 Aug 2026

उमस भरी गर्मी के बाद बारिश से लोगों ने ली राहत की सांस

31 Aug 2026

महुली में पुलिसकर्मियों के बीच यूनिटी दौड़ का आयोजन

31 Aug 2026

राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस पर व्यापारियों का कॉन्क्लेव

31 Aug 2026

बहादुरगढ़ बार एसोसिएशन चुनाव: पहले दिन चार उम्मीदवारों ने दाखिल किए नामांकन, 11 सितंबर को होगा मतदान, 905 अधिवक्ता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

बिलासपुर: कबड्डी और खो-खो में स्वारघाट स्कूल का दबदबा, दोनों प्रतियोगिताओं में जीता खिताब

31 Aug 2026

Video: जर्जर विद्यालय भवन पर चला बुल्डोजर, उठी बाउंड्रीवाल की मांग

31 Aug 2026

नारनौल: कोर्ट के आदेश पर वक्फ बोर्ड करवाया मकान खाली, चार साल से था किराया बकाया; पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारी

चन्नी का आप सरकार पर बड़ा हमला, कहा-हेल्थ-एजुकेशन क्रांति के दावे खोखले, फंड के दुरुपयोग का लगाया आरोप

31 Aug 2026

VIDEO: निषाद पार्टी ने तहसील पर किया धरना- प्रदर्शन

31 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed