{"_id":"6ab7a0c7d35546e98d0e8fea","slug":"video-sirmaur-co-education-introduced-at-dadahu-cbse-school-63-girl-students-enrolled-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वीडियो: ददाहू सीबीएसई स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो: ददाहू सीबीएसई स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत, 63 छात्राओं ने लिया प्रवेश
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू को सीबीएसई की मान्यता मिलने के बाद स्कूल में सहशिक्षा की शुरुआत हुई है। विभिन्न स्कूलों से अब तक 63 छात्राओं ने अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश लिया है। इसके साथ ही सीबीएसई पाठ्यक्रम को लेकर अभिभावकों का रुझान भी बढ़ रहा है। प्रवेश लेने वाली छात्राओं में 56 ने नौवीं और सात ने सातवीं कक्षा में दाखिला लिया है। अब छात्र-छात्राएं एक साथ कक्षाओं में पढ़ाई करने के साथ स्कूल की विभिन्न गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे। आसपास के ग्रामीण स्कूलों से छात्राएं स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र लेकर ददाहू स्कूल में प्रवेश लेने पहुंच रही हैं। खेगवा निवासी अभिभावक शालू शर्मा ने बताया कि बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला ददाहू स्कूल में करवाया है। उनका कहना है कि सीबीएसई शिक्षा से बच्चों को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि सहशिक्षा की शुरुआत के शुरुआती परिणाम उत्साहजनक हैं। अब तक 63 छात्राएं प्रवेश ले चुकी हैं। अभिभावकों में जागरूकता बढ़ने के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर 30-30 विद्यार्थियों के अलग-अलग सेक्शन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्कूल में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों से पढ़ाई करवाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।