{"_id":"673e874c236f7c4dfe006026","slug":"bjp-leader-became-victim-of-digital-arrest-scam-in-ashoknagar-this-is-how-the-accused-entangled-him-listen-to-his-story-ashoknagar-news-c-1-1-noi1226-2338637-2024-11-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Digital Arrest: अशोकनगर में डिजिटल अरेस्ट स्कैम शिकार हो गए भाजपा नेता, आरोपियों ने ऐसे उलझाया; सुनिए आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Digital Arrest: अशोकनगर में डिजिटल अरेस्ट स्कैम शिकार हो गए भाजपा नेता, आरोपियों ने ऐसे उलझाया; सुनिए आपबीती
मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले से भारतीय जनता पार्टी के एक नेता को डिजिटल अरेस्ट करने का मामला सामने आया है, जिसमें सायबर ठगो की बातों में उलझकर लगभग दो से 3 घंटे तक कमरे में बंद रहे। गनीमत रही कि परिजनों को किसी अनहोनी का शक होने के चलते उन्होंने पुलिस को खबर की और पुलिस ने उन्हें ठगी का शिकार होने से बचा लिया।
जानकारी के मुताबिक अशोकनगर में निवास करने वाले भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी हरवीर सिंह रघुवंशी सायबर ठगों के स्कैम डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए हैं जो कि लगभग 3 घंटे तक एक कमरे में बंद रहे। बताया जा रहा है कि पहले उन्हें ऑडियो और फिर वीडियो कॉल पर डिजिटल अरेस्ट रखा गया।
डिजिटल अरेस्ट का शिकार हुए भाजपा नेता हरवीर सिंह रघुवंशी के मुताबिक पहले उनके पास ऑडियो कॉल आया और उन्हें बताया गया कि उनके ऊपर 17 एफआईआर दर्ज है। इसकी कॉपी भी उन्हें दिखाई गई और उनके खाते में गैरकानूनी ट्रांजैक्शन से संबंधित बातें भी उन्हें बताई गई। वीडियो कॉल पर मौजूद सायबर ठग अपने आपको मुंबई का बता रहे थे और ठगों के पुलिस वर्दी में होने के कारण वे उनकी बातों में उलझते गए। घंटों तक एक ही कमरे में कैद रहे। उनका दरवाजा न खुलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने उन्हें डिजिटल अरेस्ट स्कैम से छुड़ा लिया। वे ठगी का शिकार होने से बच गए, वहीं उन्होंने पूरे मामले की शिकायत लिखित में पुलिस को करने की बात भी कही है।
पुलिस अधिकारी एडिशनल एसपी गजेंद्र सिंह के मुताबिक यह मामला कोतवाली पुलिस के संज्ञान में है। जिन्हें पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम से आजाद कराया है। यदि उनके द्वारा इस मामले की शिकायत की जाएगी तो कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।