फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ashoknagar News ›   A phone call from South Korea revealed the secret of a locked house in Ashok Nagar

मध्य प्रदेश: द. कोरिया से आए फोन ने खोला बेटी की मौत का राज, कुछ साल पहले दो बहनों ने भी दी थी इसी घर में जान

Mon, 19 Oct 2026 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Oct 2026 09:51 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के अशोकनगर स्थित कटरा मोहल्ले में 29 वर्षीय रुखसार कौशर का शव घर के किचन में मिला। दक्षिण कोरिया में रह रही बहन की सूचना पर पुलिस पहुंची। घर में मौजूद 101 वर्षीय पिता को बेटी की मौत की जानकारी नहीं थी। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और पुराने घटनाक्रमों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
A phone call from South Korea revealed the secret of a locked house in Ashok Nagar
इस घर में बंद था बेटी का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अशोकनगर शहर के कटरा मोहल्ले में एक परिवार की कहानी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घर के भीतर 29 वर्षीय युवती की मौत का पता उस समय चला, जब विदेश में रह रही उसकी बहन ने पुलिस से संपर्क कर परिवार की सुध लेने की अपील की। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को मकान के अंदर युवती का शव मिला। हैरानी की बात यह रही कि घर में मौजूद 101 वर्षीय पिता को भी बेटी की मौत की जानकारी नहीं थी। जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि इसी परिवार की दो अन्य बेटियों की मौत भी कुछ वर्ष पहले इसी मकान में हुई थी।

विज्ञापन


घटना रविवार की बताई जा रही है। दक्षिण कोरिया में रहने वाली शबाना का पिछले दो-तीन दिनों से अपनी बहन रुखसार कौशर से संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस बात को लेकर वह चिंतित थी। उसने भोपाल में डायल-112 पर फोन कर अशोकनगर स्थित अपने घर की जांच कराने का अनुरोध किया। सूचना संबंधित पुलिस तक पहुंची और कोतवाली पुलिस कटरा मोहल्ले में बताए गए पते पर पहुंच गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हेड कांस्टेबल की संपत्ति 64 करोड़ पार, पत्नी के नाम पर खरीदी बेशकीमती जमीनें
विज्ञापन
विज्ञापन


भीतर पहुची तो उड़े होश
पुलिसकर्मियों ने घर के भीतर जाकर देखा तो 29 वर्षीय रुखसार किचन में पंखे के कुंदे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मौके पर पुलिस को घर में केवल 101 वर्षीय चांद खां मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें बेटी की मौत के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि करीब दो दिन पहले रुखसार के साथ उनका विवाद हुआ था। उनके मुताबिक, विवाद के दौरान बेटी ने उनके गले में पड़ा चांदी का धागा खींच दिया था, जिसमें चाबियां बंधी थीं।


पुलिस अब पिता के बयान, परिवार के आपसी संबंधों और घटनाक्रम से जुड़े दूसरे तथ्यों की पड़ताल कर रही है। हालांकि, विवाद और युवती की मौत के बीच किसी संबंध की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, चांद खां ने तीन शादियां की थीं। पहली पत्नी से उनकी दो बेटियां थीं, जबकि दूसरी पत्नी से कोई संतान नहीं हुई। तीसरी पत्नी से रुखसार और शबाना का जन्म हुआ। बताया जा रहा है कि पहली पत्नी की दोनों बेटियों की भी कुछ वर्ष पहले इसी मकान में मौत हो गई थी। उन घटनाओं को आत्महत्या से जुड़ा बताया गया है।

अब रुखसार की मौत के बाद परिवार की चार बेटियों में केवल शबाना जीवित है, जो दक्षिण कोरिया में रहती है। एक ही परिवार की तीन बेटियों की अलग-अलग समय पर हुई मौत ने पुराने घटनाक्रमों और पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की परिस्थितियों, परिजनों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य जांच निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह पता लगाने का प्रयास भी किया जा रहा है कि युवती किन परिस्थितियों से गुजर रही थी और घटना से पहले घर में क्या हुआ था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed