Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC scrapped Super Six round from 2027 ODI World Cup Qualifier detailed qualification process for 2028 T20 WC

आईसीसी का बड़ा फैसला: 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर के प्रारूप में किया बदलाव, अब कैसे टीमें करेंगी क्वालिफाई?

Mon, 16 Nov 2026 09:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 16 Nov 2026 09:53 AM IST
सार

क्रिकेट की वैश्विक संस्था आईसीसी ने इंडोनेशिया के बाली में हुई बोर्ड बैठक में अहम फैसला लिया है। आईसीसी ने 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर से सुपर सिक्स राउंड को हटा दिया है जो कि पिछले तीन संस्करण में हुआ करता था।

विज्ञापन
ICC scrapped Super Six round from 2027 ODI World Cup Qualifier detailed qualification process for 2028 T20 WC
आईसीसी वनडे विश्व कप 2027 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने 2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर के फॉर्मेट में बड़ा बदलाव किया है। आगामी क्वालिफायर टूर्नामेंट में अब सुपर सिक्स राउंड नहीं खेला जाएगा। इसकी जगह दो ग्रुप के बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले होंगे। आईसीसी ने इंडोनेशिया के बाली में हुई बैठकों के बाद इस नए प्रारूप की घोषणा की। फरवरी-मार्च 2027 में खेले जाने वाले इस क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

पहले और अब के प्रारूप में कितना बदलाव?
पहले के तीन संस्करणों में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाता था, जिसके बाद सुपर सिक्स राउंड खेला जाता था। इस फॉर्मेट में कुल 34 मुकाबले होते थे और शीर्ष दो टीमें सीधे वनडे विश्व कप के लिए क्वालिफाई करती थीं। हालांकि, नए प्रारूप के तहत अब टूर्नामेंट में केवल 23 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC scrapped Super Six round from 2027 ODI World Cup Qualifier detailed qualification process for 2028 T20 WC
वनडे विश्व कप 2027 - फोटो : ANI
क्वालिफिकेशन का बदला नियम
आईसीसी बोर्ड ने जुलाई में 2027 वनडे विश्व कप के लिए नए क्वालिफिकेशन सिस्टम को मंजूरी दी थी। इसके तहत क्वालिफायर टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को सीधे 14 टीमों वाले मुख्य विश्व कप में जगह मिलेगी। वहीं, क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को विश्व कप के पहले राउंड यानी सुपर सीरीज में खेलना होगा। इस राउंड से शीर्ष टीम मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेगी।
विज्ञापन

विश्व कप क्वालिफायर में इन टीमों की जगह पक्की
2027 वनडे विश्व कप क्वालिफायर के लिए अब तक छह टीमों ने अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है। इनमें वेस्टइंडीज और आयरलैंड को रैंकिंग के आधार पर प्रवेश मिला है। वहीं, आईसीसी क्रिकेट विश्व कप लीग-2 से अमेरिका, नीदरलैंड, स्कॉटलैंड और ओमान ने क्वालिफाई किया है। बाकी चार टीमों का फैसला अगले महीने नेपाल में होने वाले क्वालिफायर प्लेऑफ से होगा। इस प्लेऑफ में लीग-2 की निचली चार टीमें और चैलेंज लीग की चार टीमें हिस्सा लेंगी।

2028 टी20 विश्व कप क्वालिफायर का भी एलान
आईसीसी ने 2028 पुरुष टी20 विश्व कप के क्वालिफिकेशन फॉर्मेट की भी जानकारी दी है। इसके तहत क्वालिफायर टूर्नामेंट में कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 16 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा और प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें होंगी। ग्रुप स्टेज के बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस क्वालिफायर से कुल आठ टीमें 2028 टी20 विश्व कप के मुख्य टूर्नामेंट में जगह बनाएंगी।

ऐसे तय होंगी 2028 टी20 विश्व कप की आठ टीमें
  • सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमें: क्वालिफायर की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें सीधे टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेंगी।
  • क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व: अफ्रीका, अमेरिका, एशिया, ईस्ट एशिया पैसिफिक और यूरोप की पांच क्षेत्रीय टीमों में से प्रत्येक की सर्वश्रेष्ठ टीम को भी क्वालिफिकेशन का मौका मिलेगा। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं।
  • यदि किसी क्षेत्र की शीर्ष टीम क्वालिफायर में शीर्ष आठ में रहती है, तो वह सीधे विश्व कप में पहुंचेगी।
  • यदि किसी क्षेत्र की शीर्ष टीम नौवें से 12वें स्थान पर रहती है यानी अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहती है, तो उसे शीर्ष आठ में शामिल सबसे कम रैंकिंग वाली ऐसी टीम की जगह मिलेगी, जो किसी क्षेत्र की शीर्ष टीम नहीं है।
  • बचे हुए स्थानों का फैसला: बाकी स्थान उन टीमों को दिए जाएंगे जो क्वार्टर फाइनल में हारेंगी। इनमें ग्रुप स्टेज के प्रदर्शन, अंक, जीत और नेट रन रेट के आधार पर टीमों की रैंकिंग तय होगी। हालांकि, अपने-अपने ग्रुप में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली टीमें टी20 विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने की दौड़ से बाहर रहेंगी।
आईसीसी के इन बदलावों से 2027 वनडे और 2028 टी20 विश्व कप के क्वालिफिकेशन सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। खासतौर पर वनडे क्वालिफायर में सुपर सिक्स राउंड खत्म होने से टूर्नामेंट का प्रारूप पहले के मुकाबले छोटा और नॉकआउट आधारित हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed