{"_id":"6876480b65df1684ed05192b","slug":"when-the-family-refused-to-perform-the-last-rites-the-ashram-residents-showed-humanity-and-performed-the-last-rites-agar-malwa-news-c-1-1-noi1228-3169975-2025-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Agar Malwa News: अंतिम संस्कार से परिवार ने मुंह मोड़ा तो आश्रमवासियों ने मानवीयता दिखाकर की अंत्येष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agar Malwa News: अंतिम संस्कार से परिवार ने मुंह मोड़ा तो आश्रमवासियों ने मानवीयता दिखाकर की अंत्येष्टि
समाज में बढ़ती वृद्धों की उपेक्षा और परिवारों की ओर से अपनी जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने की एक घटना सामने आई है। इसमें काफी समय से वृद्ध आश्रम में रहे एक बुजुर्ग की जब मौत हो गई तो परिजनों ने वृद्ध आश्रम में आकर बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने की बजाय वृद्ध को लेने आने से ही इनकार कर दिया। बाद में वृद्ध आश्रम के लोगों ने विधिपूर्वक बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया और मानवीयता का परिचय भी दिया।
श्मशान समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी सुधीर जैन भाई ने बताया कि आगे मालवा में अपना घर वृद्धाश्रम में रह रहे सुसनेर तहसील के सेमली गांव निवासी हरिसिंह का गत दिनों निधन हो गया था। जिसे कुछ समय पहले उनकी बहन और बेटी ने गांव के भेरूसिंह और दो अन्य लोगों के साथ वृद्धाश्रम में छोड़ा था। हरि सिंह की मौत पर आश्रम प्रबंधन ने जब भेरूसिंह को बुजुर्ग के निधन की सूचना दी तो भेरूसिंह ने मृतक के परिजनों से चर्चा की, लेकिन परिवार के लोगों ने इस घटना पर शोक मनाने की बजाय अंतिम संस्कार में आने से ही मना कर दिया।
आश्रम परिवार ने किया अंतिम संस्कार
जब परिवार के लोगों ने बुजुर्ग को ले जाने से इनकार किया तो श्मशान समिति के अध्यक्ष और समाजसेवी सुधीर जैन और वृद्धाश्रम की संचालिका मीना जयंत ने विधिवत अंतिम संस्कार कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।