फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Agar Malwa News ›   cm mohan yadav in agar malwa, said- 'Devi Lok' to be built across a 55-acre area

सीएम ने दी सौगात: 55 एकड़ क्षेत्र में बनेगा नलखेड़ा में बगलामुखी देवी लोक, 108 फीट ऊंचा होगा शिखर

Mon, 26 Oct 2026 09:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगर मालवा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 09:59 PM IST
सार

आगर मालवा के नलखेड़ा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मां बगलामुखी मंदिर परिसर में 85.40 करोड़ रुपये की देवी लोक परियोजना का भूमिपूजन किया। 55 एकड़ में विकसित होने वाले पहले चरण में 108 फीट ऊंचा शिखर, यज्ञशालाएं और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं बनाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने धार्मिक पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
cm mohan yadav in agar malwa, said- 'Devi Lok' to be built across a 55-acre area
मुख्यमंत्री ने किया मां बगलामुखी देवी लोग का भूमिपूजन

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर परिसर में प्रस्तावित देवी लोक परियोजना का भूमिपूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने गैंती चलाकर निर्माण कार्यों की शुरुआत की। करीब 55 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाले देवी लोक के पहले चरण पर 85.40 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देना है।

विज्ञापन


108 फीट ऊंचा होगा मंदिर का शिखर
देवी लोक के पहले चरण में मुख्य मंदिर का 108 फीट ऊंचा शिखर बनाया जाएगा। इसके अलावा 2,800 वर्गमीटर क्षेत्र में गर्भगृह और ऊपरी संरचना का निर्माण होगा। मंदिर परिसर में पत्थर की क्लैडिंग, मंदिर गलियारे और प्रांगण का विकास भी किया जाएगा। परियोजना के तहत धार्मिक अनुष्ठानों के लिए 220 यज्ञशालाएं और 625 वर्गमीटर क्षेत्र में गौशाला बनाई जाएगी। इसके साथ वीवीआईपी भवन, चार भव्य प्रवेश द्वार, बाउंड्री वॉल, कार और बस पार्किंग, शौचालय ब्लॉक, लैंडस्केपिंग, विद्युत व्यवस्था, स्पॉट लाइटिंग और अग्निशमन सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- त्विषा शर्मा केस: मैराथन सुनवाई के बाद सास गिरिबाला की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित, सीबीआई ने किया विरोध
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक पर्यटन को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मां बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक हैं और नलखेड़ा तंत्र साधना तथा आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। देवी लोक के निर्माण से यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने उज्जैन के महाकाल महालोक का उदाहरण देते हुए कहा कि धार्मिक स्थलों के विकास से आसपास के क्षेत्रों में भी बदलाव आ रहा है। प्रदेश के 14 धार्मिक स्थलों पर हजारों करोड़ रुपये के विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं।


नलखेड़ा तक सड़क संपर्क होगा बेहतर
मुख्यमंत्री ने बताया कि आगर से सुसनेर होते हुए झालावाड़ तक फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। वहीं, आमला से नलखेड़ा तक फोरलेन मार्ग के निर्माण का भूमिपूजन भी सोमवार को किया गया। मंदिर के पास बड़े पुल का निर्माण भी शुरू किया जा रहा है। इन परियोजनाओं से श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर ने स्वागत उद्बोधन दिया और क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। इस दौरान प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, विधायक भैरव सिंह बापू और माधव सिंह मधु गहलोत, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर सीएम का तंज
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर नाम लिए बिना निशाना साधा। उन्होंने चंदा देने और बाद में उसे वापस मांगने का उल्लेख करते हुए यात्रा निकालने को लेकर तंज कसा। मुख्यमंत्री ने राम मंदिर और सनातन धर्म के मुद्दे पर भी कांग्रेस की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भगवान और धर्म से जुड़े मामलों में श्रद्धा के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने किया मां बगलामुखी देवी लोग का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री ने किया मां बगलामुखी देवी लोग का भूमिपूजन

 

मुख्यमंत्री ने किया मां बगलामुखी देवी लोग का भूमि पूजन

मंच पर विराजित अतिथि। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed