{"_id":"6aa26c9f7704bfb1a40c6168","slug":"video-yapa-ka-24-jal-ma-garaja-camaka-oura-bthabtha-ka-aasara-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"यूपी के 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के 24 जिलों में गरज चमक और बूंदाबांदी के आसार
उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही मानसूनी बारिश में थोड़ी सुस्ती नजर आ रही है। बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के पूर्वी, तराई और मध्यांचल के कई जिलों में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। वहीं 24 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है।
इससे पहले बुधवार को पूर्वांचल के आजमढ़, गाजीपुर, गोरखपुर समेत बहराइच, सोनभद्र, अमेठी आदि में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसके असर से बृहस्पतिवार और शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में गरज चमक और हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। तापमान में काई विशेष परिवर्तन के संकेत नहीं है।
वहीं, राजधानी लखनऊ में मंगलवार और बुधवार को मानसूनी बारिश में आई सुस्ती के बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव की आहट है। बुधवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया मौसम तंत्र सक्रिय हुआ है। इसके असर से लखनऊ में भी बादलों की सक्रियता बढ़ेगी। बुधवार को दिन में धूप खिली और अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़त आई। धूप की तल्खी और हवा में नमी की मौजूदगी से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।