फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Six officials transferred in the state; changes in Lucknow Development Authority and Culture Department; r

यूपी: प्रदेश में छह पीसीएस के तबादले, लखनऊ विकास प्राधिकरण और संस्कृति विभाग में बदलाव; पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 10 Sep 2026 10:40 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 10 Sep 2026 10:40 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने छह अधिकारियों का तबादला करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, कानपुर नगर, गोंडा और झांसी में नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सुशील प्रताप सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का सचिव बनाया गया है। अन्य अधिकारियों को भी अपर जिलाधिकारी, उपनिदेशक और नगर मजिस्ट्रेट के पदों पर तैनाती मिली है।

विज्ञापन
UP: Six officials transferred in the state; changes in Lucknow Development Authority and Culture Department; r
अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

प्रदेश सरकार ने देर रात 6 पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया है। भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय सुशील प्रताप सिंह को सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है। अतुल कुमार संयुक्त सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण से कुलसचिव भातखंडे संस्कृत विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक संस्कृति निदेशालय बनाए गए हैं।

विज्ञापन


राजेश कुमार सिंह उप जिलाधिकारी बदायूं से अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) कानपुर नगर, संजय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा से उपनिदेशक (प्रशासन) युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल, प्रमोद झा नगर मजिस्ट्रेट झांसी से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गोंडा,  योगेश्वर सिंह उपजिलाधिकारी कुशीनगर से नगर मजिस्ट्रेट, झांसी बनाए गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed