{"_id":"6aa2c98b8ef0e7e7390e9bf3","slug":"video-video-vanatha-nashhatha-ka-mata-ka-varathha-ma-kajaemaya-shavagaha-para-thharana-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: विनोद निषाद की मौत के विरोध में केजीएमयू शवगृह पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: विनोद निषाद की मौत के विरोध में केजीएमयू शवगृह पर धरना
गोंडा में गोली मारने और चाकू से हमला किए जाने के बाद घायल विनोद निषाद की केजीएमयू में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के विरोध में शुक्रवार को केजीएमयू के शवगृह के बाहर नेताओं ने धरना दिया। कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी और सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप धरने पर बैठे।
नेताओं ने विनोद निषाद की हत्या के मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। धरने के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। प्रदर्शन को देखते हुए केजीएमयू परिसर और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।