{"_id":"6a8703a7c6f33b935005c5f5","slug":"video-video-rakashhabthhana-ka-btha-khal-bthaka-ka-aashavasana-eldae-vasa-sa-malga-kasana-ka-paratanathhamadal-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रक्षाबंधन के बाद खुली बैठक का आश्वासन, एलडीए वीसी से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रक्षाबंधन के बाद खुली बैठक का आश्वासन, एलडीए वीसी से मिलेगा किसानों का प्रतिनिधिमंडल
एलडीए की प्रस्तावित वरुण विहार योजना को लेकर किसानों का आक्रोश बृहस्पतिवार को काकोरी के घुरघुरी तालाब पर आयोजित महापंचायत में खुलकर सामने आया। भारतीय किसान यूनियन-लोकतांत्रिक के नेतृत्व में एक हजार से अधिक किसानों ने महापंचायत में एलडीए और शासन के खिलाफ आवाज बुलंद की। किसानों ने प्रस्तावित 70 लाख रुपये प्रति बीघा मुआवजे की दर को नाकाफी बताते हुए 1.25 करोड़ रुपये प्रति बीघा मुआवजा देने की मांग की।
महापंचायत में किसानों की मांगों को लेकर ज्ञापन लेने पहुंचे एलडीए के एसडीएम विराग तरवरिया, सरोजनीनगर तहसील के नायब तहसीलदार समेत अन्य अधिकारियों ने ज्ञापन लिया। अधिकारियों ने किसानों और संगठन के पदाधिकारियों को रक्षाबंधन के बाद खुली बैठक कराने का आश्वासन दिया। साथ ही तीन सितंबर को किसानों के प्रतिनिधिमंडल की एलडीए उपाध्यक्ष से मुलाकात कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे महापंचायत समाप्त हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।