{"_id":"6a86b3ea71cd82340505f9b7","slug":"video-pay-the-rent-only-then-will-the-bank-lock-be-opened-bank-officials-arrived-at-the-scene-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किराया जमा करो, तभी खुलेगा बैंक का ताला; मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किराया जमा करो, तभी खुलेगा बैंक का ताला; मौके पर पहुंचे बैंक अधिकारी
जनपद के स्टेशन रोड पर स्थित एक बैंक के कर्मचारी जब सुबह पहुंचे तो उन्हें बैंक के दरवाजे पर ताला लगा हुआ मिला। जब उन्होंने ताला खोलने की कोशिश की तो कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया और कहा के पहले बैंक का बकाया किराया जमा करो उसके बाद ही ताला खुलेगा। काफी देर तक विवाद चला रहा जिसके बाद बैंक के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। किराया जमा करने का आश्वासन देने के बाद बैंक का ताला खोला गया और काम शुरू हो पाया। इस दौरान बैंक के कर्मचारी और कुछ ग्राहक बाहर ही इंतजार करते रहे।
दरअसल स्टेशन रोड पर आईडीबीआई बैंक मौजूद है। यह बैंक एक भवन में किराए पर चल रही है। बताया जा रहा है कि बैंक की ओर से मकान मालिक को किराया नहीं दिया गया था। किराया समय पर न देने के चलते मकान मालिक ने अपने कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया। जब बैंक के कर्मचारी पहुंचे तो मकान मालिक के कर्मचारियों ने कहा कि जब तक किराया जमा नहीं होगा तब तक बैंक का ताला नहीं खुलेगा। काफी देर तक इस बात को लेकर विवाद होता रहा। बैंक कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दी जिसके बाद एलडीएम रामचंद्र साहा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को 20 दिन में किराया जमा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद बैंक का ताला खुल पाया इस दौरान कर्मचारियों और बैंक में आए ग्राहकों को काफी परेशान होना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।