{"_id":"6a86b3e3746f63d5860e3178","slug":"video-kanhaiya-started-a-unique-prostration-journey-in-the-hope-of-getting-the-chhata-sugar-mill-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: छाता चीनी मिल की आस में कन्हैया ने शुरू की अनूठी दंडवत यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: छाता चीनी मिल की आस में कन्हैया ने शुरू की अनूठी दंडवत यात्रा
छाता (मथुरा)। गाजीपुर गांव के एक कर्मठ किसान, कन्हैया ने छाता चीनी मिल आंदोलन को समर्थन देने के लिए एक बेहद अनूठी और संघर्षपूर्ण मिसाल कायम की है। वे देर रात दंडवत यात्रा करते हुए छाता पहुंचे और बृहस्पतिवार सुबह एक बार फिर अपनी इस कठिन दंडवत यात्रा को आगे के लिए आरंभ कर दिया है।आगामी कुछ ही घंटों में उनके इसी प्रकार दंडवत चलते हुए छाता की चीनी मिल के चल रहे आंदोलन स्थल पर पहुंचने की संभावना है।
कन्हैया की यह दंडवत यात्रा किसानों की मांगों के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और मजबूत संकल्प को दर्शाती है। इस साहसिक यात्रा के दौरान उनका हौसला बढ़ाने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण और आम जनता उनके साथ लगातार पैदल चल रही है। रास्ते में विभिन्न गांवों और कस्बों में कन्हैया का जोरदार स्वागत किया जा रहा है, जिससे इस आंदोलन को और अधिक बल मिल रहा है। ये रास्ते में सभी किसानों लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में छाता शुगर मिल पर पहुंचने की अपील कर रहे। तहसील गेट पर पहुंचने पर अधिवक्ताओं ने किसान का स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।