{"_id":"69666c727118354d550d3176","slug":"video-video-palsa-na-thakhaii-manavata-vathathha-mahal-ka-karaya-ilja-2026-01-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: पुलिस ने दिखाई मानवता, वृद्ध महिला का कराया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: पुलिस ने दिखाई मानवता, वृद्ध महिला का कराया इलाज
गोसाईगंज थाना पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए एक असहाय वृद्ध महिला के इलाज की व्यवस्था कराई। बाजार वार्ड के सदरपुर करोरा निवासी करीब 80 वर्षीय कौशल्या मंगलवार दोपहर अपने बेटे और बहू की शिकायत लेकर ठाणे पहुंची थीं। बुजुर्ग ने बताया कि उसके बेटे ने उनके गहने रख लिए हैं। यही कारण है कि वह अपने कूल्हे का इलाज नहीं करा पा रही हैं।
इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह के मुताबिक वृद्ध महिला की खराब शारीरिक स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल निजी एंबुलेंस की व्यवस्था कर उन्हें मोहनलालगंज स्थित विद्या हॉस्पिटल भेजा, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।
पीड़ित ने बताया कि उनका कूल्हा अप्रैल 2025 में टूट गया था, लेकिन आर्थिक अभाव के कारण अब तक उपचार नहीं हो सका था। पुलिस की इस पहल से भावुक हुई वृद्धा की आंखों से आंसू छलक पड़े। गोसाईगंज पुलिस के इस सराहनीय कार्य की स्थानीय लोगों ने प्रशंसा करते हुए इसे ‘मित्र पुलिस’ की मिसाल बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।