{"_id":"6afd9135497a17f6560b396e","slug":"video-video-mahanallgaja-ralva-karasaga-para-tal-takara-ka-fasana-sa-tarana-ka-sacalna-bthhata-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर तेल टैंकर के फंसने से ट्रेनों का संचालन बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मोहनलालगंज रेलवे क्रॉसिंग पर तेल टैंकर के फंसने से ट्रेनों का संचालन बाधित
मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन पर बुधवार को स्टेशन मास्टर की कथित लापरवाही के कारण रेल यातायात घंटों तक बाधित रहा। मोहनलालगंज-गोसाईगंज मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर रिफाइंड तेल से लदा एक ट्रक रेल पटरियों के बीच फंस गया। ट्रक के अगले पहिए धुरी समेत निकल जाने के कारण वह पटरी पर ही खड़ा हो गया, जिससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे सुल्तानपुर से कानपुर जा रहा रिफाइंड तेल लदा ट्रक मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान ट्रक के अगले पहिए धुरी समेत निकल गए और ट्रक रेलवे पटरियों के बीच फंस गया। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर गौरव श्रीवास्तव को दी गई, लेकिन आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद वह काफी देर से मौके पर पहुंचे।
आरोप है कि मौके पर पहुंचने के बाद भी स्टेशन मास्टर ट्रक को रेलवे ट्रैक से हटवाने के लिए तत्परता दिखाने के बजाय हीलाहवाली करते नजर आए। इससे ट्रेनों का संचालन बहाल कराने में देरी होती रही। खबर लिखे जाने तक ट्रक रेलवे पटरियों से नहीं हटाया जा सका था और आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों का आवागमन बाधित था। रेलवे क्रॉसिंग के बीच ट्रक फंसने और ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।