Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto-rickshaw driver, who fell onto the road while pushing his vehicle, run over by a truck and killed

Lucknow News: धक्का देने से सड़क पर गिरे ऑटो चालक को ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Auto-rickshaw driver, who fell onto the road while pushing his vehicle, run over by a truck and killed
सीतापुर। शहर के मोहल्ला बट्सगंज निवासी रामपाल (26) की मंगलवार रात ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। आरोप है कि ऑटो खड़ा करने और सवारी भरने के विवाद में दो लोगों ने उन्हें धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया था। इसी दौरान वहां से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सीओ विनय यादव ने बताया कि परिजन की तहरीर पर गोलू, नफीस और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रामपाल के बड़े भाई दीपक के अनुसार मंगलवार शाम वह सीतापुर जंक्शन (छोटी लाइन) स्टेशन के सामने मौजूद थे। वहां गोलू और नफीस किसी बात को लेकर रामपाल के साथ धक्का-मुक्की कर रहे थे। इसी दौरान धक्का लगने से रामपाल अचानक सड़क पर गिर गए और वहां से गुजर रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद रामू और सरजू उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने रामपाल को मृत घोषित कर दिया। दीपक के अनुसार रामपाल ऑटो चालक थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार रात वह रेलवे स्टेशन पहुंचे थे और स्टेशन के पास ऑटो खड़ा कर सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान ऑटो खड़ा करने को लेकर उनका ऑटो चालक गोलू और नफीस से विवाद हो गया। इसके बाद दोनों ने मिलकर रामपाल के साथ मारपीट कर धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया। वह संभल पाते, इससे पहले ही पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। वहीं, कुछ लोग सवारियां बैठाने को लेकर विवाद होने की बात कह रहे हैं। घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से घर में रहते थे रामपाल
रामपाल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नही है। वह छह भाई हैं, जिनमें से दो की शादी हो चुकी है। इसके अलावा एक बहन है। रामपाल का एक छोटा सा घर है। जिसमें वह अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते थे। उनके परिजन रामपाल के लिए भी रिश्ता तलाश रहे थे। ऑटो चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। मोहल्लेवासियों के अनुसार बुधवार को शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed