Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nephew shoots uncle over land division dispute; condition critical

Lucknow News: जमीन बंटवारे के विवाद में भतीजे ने चाचा को मारी गोली, हालत गंभीर

Thu, 19 Nov 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 19 Nov 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Nephew shoots uncle over land division dispute; condition critical
पिसावां। पिसावां के लोहारखेड़ा गांव निवासी रामअवध उर्फ फूल सिंह (45) को बुधवार दोपहर गांव के बाहर गोली मार दी गई। उनके शरीर पर तीन जगह गोलियों के निशान मिले हैं। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ रेफर कर दिया गया। जमीन बंटवारे के विवाद में गोली मारने का आरोप उनके भतीजे अमृत सिंह पर है, पुलिस ने उसे आरोपी को हिरासत में लेने के साथ वारदात में इस्तेमाल हुआ तमंचा भी बरामद कर लिया है। एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि फूल सिंह को जमीन बंटवारे के विवाद में उनके भतीजे अमृत ने तमंचे से गोली मारी है। आरोपी अमृत को हिरासत में लेकर उसके पास से तमंचा बरामद किया गया है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार लोहारखेड़ा निवासी रामअवध सिंह यादव बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परिक्रमा-तेजीपुरवा मार्ग पर स्थित खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उनके सगे भतीजे अमृत सिंह ने तमंचे से उन पर पांच राउंड फायरिंग कर दहशत फैला दी। रामअवध के शरीर पर तीन गोलियों के निशान मिले हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस टीम के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रभात कुमार गुप्ता ने तत्परता दिखाते हुए घायल को अपने सरकारी वाहन से पिसावां सीएचसी पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल भेजा, जहां से हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

तीन साल पुरानी हत्या और जमीन विवाद से जुड़ी रंजिश
ग्रामीणों के अनुसार फूल सिंह और संजय सिंह दो भाई थे। उनके पिता रामलाल बड़े बेटे संजय के साथ रहते थे। परिवार के पास करीब 150 बीघा जमीन है। खेती की जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद था। फूल सिंह अपने परिवार के साथ अलग रहते थे। करीब तीन वर्ष पहले फूल सिंह ने अपने बड़े भाई संजय सिंह की हत्या कर दी थी। इस मामले में वह जेल भी गए थे। एक साल पहले ही वह जेल से छूटकर आए थे। इसके बाद रामलाल ने संजय की पत्नी के नाम 25 बीघा जमीन कर दी थी। इसी पारिवारिक और जमीन विवाद के चलते बुधवार को अमृत सिंह ने अपने चाचा पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed