{"_id":"6ad78a83d89eaba4a206daa4","slug":"video-video-mahanagara-ramall-paraka-ma-thha-thha-kara-jal-ravanae-oura-maghanatha-ka-patal-aatashabja-na-maha-mana-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: महानगर रामलीला पार्क में धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले, आतिशबाजी ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: महानगर रामलीला पार्क में धू-धू कर जले रावण और मेघनाथ के पुतले, आतिशबाजी ने मोहा मन
महानगर स्थित रामलीला पार्क में असत्य पर सत्य की विजय का पर्व भव्य रूप से मनाया गया। श्री रामलीला समिति महानगर की ओर से आयोजित रावण दहन महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ पहुंचे। भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी के स्वरूपों द्वारा अग्निबाण छोड़ते ही रावण और मेघनाथ के विशालकाय पुतले धू-धू कर जल उठे।
पुतलों के दहन के दौरान आसमान रंग-बिरंगी आतिशबाजी से जगमगा उठा। आतिशबाजी का नजारा देखकर पार्क में मौजूद हजारों दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह जताया। पूरे परिसर में जय श्रीराम के जयघोष गूंजते रहे और माहौल भक्तिमय हो गया।
रावण दहन महोत्सव को लेकर रामलीला पार्क को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया था। आयोजन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। शहरभर से पहुंचे लोगों ने इस सांस्कृतिक उत्सव का आनंद लिया। रावण और मेघनाथ के पुतलों के दहन के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।