Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
The historic royal cot of the Badli Guliya Khap, named 'Samadhan Manch' (Platform for Resolution), has been installed on a raised platform (chabutara).
{"_id":"6ad73927d420a7f6d3065e2d","slug":"video-the-historic-royal-cot-of-the-badli-guliya-khap-named-samadhan-manch-platform-for-resolution-has-been-installed-on-a-raised-platform-chabutara-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"बादली गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम 'समाधान मंच', सोंधी चबूतरे पर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादली गुलिया खाप के ऐतिहासिक शाही पलंग का नाम 'समाधान मंच', सोंधी चबूतरे पर स्थापित
गुलिया खाप का ऐतिहासिक शाही पलंग आज सोंधी गांव के चबूतरे पर स्थापित कर दिया गया। चबूतरे पर पहुंचने पर सरदारी और ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। खाप प्रधान सुनील गुलिया ने बताया कि इस पलंग का नामकरण 'समाधान मंच' किया गया है। इस मंच पर बैठकर अब सामाजिक फैसले और खाप की बैठकें होंगी।
यह भव्य पलंग हांसी जिले के ढाणा खुर्द गांव में तैयार करवाया गया था। गुलिया खाप के सदस्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ इसे लेने पहुंचे थे। ढाणा खुर्द में हुए भव्य स्वागत को खाप कभी नहीं भूलेगी। पलंग को लाने के लिए विशेष ट्रॉली बनवाई गई थी और खाप का सजाया हुआ ट्रैक्टर भी आकर्षण का केंद्र रहा।
पलंग 18 फीट 3 इंच लंबा, 9 फीट 3 इंच चौड़ा और 4 फीट 6 इंच ऊंचा है। लागत करीब 4.25 लाख रुपये आई है। इस पर एक साथ 100 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। दशहरा पर्व पर स्थापित यह समाधान मंच अब गुलिया खाप की परंपरा, भाईचारे और सामूहिक विरासत का प्रतीक बनेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।