फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: SP claims BJP candidate's supporters are being appointed as presiding officers in Agra; demands action.

यूपी: सपा बोली- आगरा में भाजपा प्रत्याशी के समर्थक बनाए जा रहे हैं पीठासीन अधिकारी, कार्रवाई की मांग की

Tue, 20 Oct 2026 09:32 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 20 Oct 2026 09:32 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी ने आरोप लगाया है कि आगरा खंड-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी के समर्थक इंजीनियरों को पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर निष्पक्ष मतदान की मांग की। 

विज्ञापन
UP: SP claims BJP candidate's supporters are being appointed as presiding officers in Agra; demands action.
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर मांग की है कि आगरा खंड-शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी के समर्थक इंजीनियरों को 23 अक्तूबर को मतदान कराने के लिए पीठासीन अधिकारी बनाया जा रहा है। भाजपा प्रत्याशी हरिकिशोर तिवारी लंबे समय तक डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के अध्यक्ष और राज्य कर्मचारियों के नेता रहे हैं। मतदान की गोपनीयता और निष्पक्षता पूरी तरह से खतरे में है। 

विज्ञापन


सपा ने आरोप लगाया है कि भारत निर्वाचन आयोग  मूकदर्शक बना हैं। चुनाव प्रक्रिया की वीडियों रिकॉर्डिंग सुनिश्चित कराई जाए, संवेदनशील मतदान केंद्रों के भीतर स्वतंत्र केंद्रीय पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जाए। चुनाव प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित कराई जाए। ज्ञापन केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चन्द्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed