{"_id":"6ad7392f02675bf1590583df","slug":"video-electricity-employees-protest-against-privatization-in-kurukshetra-effigies-burnt-2026-10-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतले फूंके गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र में निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, पुतले फूंके गए
बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी और अधिकारी भड़क उठे हैं और उन्होंने कामकाज छोड़कर जमकर रोष प्रदर्शन किया। विद्युत सदन सेक्टर 8 स्थित बिजली कार्यालय में कर्मचारियों और अधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी, केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और एचईआरसी पंचकूला के अध्यक्ष मुकेश गर्ग के पुतले फूंके।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की बिजली को प्राइवेट करने की मंशा के तहत गुरुग्राम और नूंह में प्राइवेट कंपनी को पैरेलल लाइसेंस देने की जारी की गई नोटिफिकेशन को वापस लिया जाए। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता कृष्ण चौहान, यूनिट प्रधान व सर्कल सचिव कुरुक्षेत्र ने की, जबकि मंच का संचालन अनिल कुमार प्रधान ने किया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने निजीकरण की प्रक्रिया को वापस नहीं लिया तो 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन की कॉपी जलाई जाएगी। इसके बाद 22, 23 और 24 अक्टूबर को तीन दिवसीय प्रदेशव्यापी हड़ताल पर बिजली कर्मचारी और अधिकारी भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने निजीकरण को वापस नहीं लिया तो 24 अक्टूबर को एक कड़ा निर्णय लिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी। इस मौके पर दिनेश कौशिक, विजय कुमार, विकास बलजीत, मनदीप, कुलवंत, रविंद्र सैनी, विक्रम चौहान, नरेश कुमार, कीर्ति खोसला, अनिल, धर्मवीर मनोज, प्रमोद, मुकेश, पुनीत, अंग्रेज सिंह, अशोक, धर्मराज, नरेंद्र, श्याम सुंदर, गुरु चरण, संदीप, सुनील, अजीत, जय किशन, मुकेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।